किसी को करंट लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? जानें कैसे बच सकती है जान

What Should You Do First if Someone is Shocking: बारिश के मौसम में बिजली के तार इधर-उधर गिरे होने पर बड़े हादसे हो सकते हैं। बिजली का झटका या करंट लगना एक गंभीर दुर्घटना है। अगर वक्त रहते बिजली के झटके से किसी व्यक्ति को हटाया ना जाए, तो जान जाने का खतरा बना रहता है। ऐसे वक्त में समझदारी से काम लेना बहुत ही जरूरी हो जाता है। सही कदम उठाकर आप पीड़ित की जान भी बचा सकते हैं।
अक्सर करंट लगने की स्थिति में आसपास मौजूद लोग भी काफी घबरा जाते हैं। ऐसे में आपको शांत दिमाग से तुरंत एक्शन लेना होगा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे, जिनसे आप करंट लगने पर किसी की भी जान बचा सकते हैं। आइए जानें, किसी को करंट लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?
यह भी देखें- किसी दूसरे को छूने पर अक्सर हमें क्यों लगता है करंट?
करंट लगने पर सबसे पहले क्या करें?

- करंट लगने पर सबसे पहले सुरक्षा है। जिस शख्स को करंट लगा है, उसे बचाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- बिजली का झटका लगने पर सबसे पहले सुरक्षा सुनिश्चित करें। पीड़ित से दूर रहें और उसे छूने की कोशिश तो बिल्कुल ना करें। सबसे पहले आपको बिजली का सोर्स पता करके उसे बंद करना होगा। इसके बाद ही पीड़ित को छुएं।
- पीड़ित को जिस भी चीज से करंट लगा है, उसके मेन स्विच को बंद करें। कैसे भी करके बिजली के कनेक्शन को कट करने की कोशिश करें। तभी आप पीड़ित की जान बचा पाएंगे।
- अगर कोई बिजली का उपकरण प्लग-इन हो रखा है, जिससे करंट फैला है, तो उसे तुरंत ऑफ करें। प्लग को सॉकेट से बहुत ही सावधानी के साथ निकाल दें।
- अगर आप बिजली के कनेक्शन को बंद नहीं कर पा रहे हैं या आपको सोर्स नहीं मिल रहा है, तो पीड़ित को बचाने के लिए इन्सुलेटेड चीजों का इस्तेमाल करें। आप किसी भी सूखी लकड़ी, प्लास्टिक की छड़ी, रबर के दस्ताने या सूखे हुए कपड़ों से उसे करंट से दूर कर सकते हैं। धातु या गीली चीजों से पीड़ित को बचाने की कोशिश ना करें, वरना आप भी करंट की चपेट में आ सकते हैं।
किसी को करंट से बचाने के बाद क्या करें?

अगर आपने किसी को बिजली के झटके से बचा लिया है, तो आपको इसके बाद बिना कोई देरी किए 108 (एम्बुलेंस) या 112 (पुलिस/आपातकालीन सेवा) पर कॉल करना होगा। इससे पीड़ित को फर्स्ट एड मिल पाएगा।
यह भी देखें- कुछ भी छूते ही लगता है करंट, वजह जान याद आ जाएगा फिजिक्स का चैप्टर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।