Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

मोबाइल डाटा जल्दी खत्म क्यों हो जाता है? जानें बैकग्राउंड में डेटा खर्च करने वाली ऐप्स को पहचानने और रोकने का तरीका

यदि आपका मोबाइल का डाटा बिना बात खत्म हो रहा है और बिना मोबाइल के इस्तेमाल किए, वह खर्च हो रहा है तो यहां दिए गए कुछ तरीकों के माध्यम से पता लगा सकते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है।
Updated:- 2025-11-13, 22:48 IST
data problems

दिन भर में 1GB 2GB ज्यादा फोन के इस्तेमाल से खत्म हो जाता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि हम फोन का इस्तेमाल भी नहीं करते तब भी हमारा सारा डाटा खत्म हो जाता है। इसके पीछे के कारण के बारे में भी लोगों को नहीं पता होता। हालांकि, फोन के बैकग्राउंड में कुछ ऐसी एप्स चलती हैं जो आपके सारे डाटा को पी जाती हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि कौन ऐप्स कीमती मोबाइल डाटा को खा रही हैं और इसे कैसे रोका जा सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मोबाइल के डाटा को खत्म होने से कैसे बचाया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे...

मोबाइल डाटा क्यों जल्दी खत्म हो जाता है?

सोशल मीडिया, न्यूज ऐप्स और ईमेल क्लाइंट जैसी एप्स लगातार नोटिफिकेशन देती हैं। भले ही आप इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करती लेकिन वह अपना कार्य करती रहती हैं। ऐसे में सेटिंग में जाकर ऑटो अपडेट ऑवर वाई-फाई की जगह ऑटो अपडेट ऑवर अन्य नेटवर्क चुना है तो ऐसा होगा। 

data problem (2)

इसके कारण आपका डाटा खर्च हो जाएगा। आप ऐसे में ऑटो अपडेट ऑवर वाई-फाई का चुनाव करें।

कभी-कभी यूट्यूब नेटफ्लिक्स या अंडरस्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर एचडी या 4K में वीडियो देखने के कारण डाटा बहुत जल्दी खत्म होने लगता है। ऐसे में आप क्वालिटी को थोड़ा सा लो कर देंगी तो आपका डाटा बच जाएगा।

यदि एंड्रॉयड फोन की बात करें तो आप सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं। वहां पर नेटवर्क और इंटरनेट या कनेक्शंस पर क्लिक करें। अब आप मोबाइल डाटा पर टाइप करें या आपको पिछले 30 दिनों में डाटा इस्तेमाल करने वाली एप्स की लिस्ट दिख जाएगी। सबसे ज्यादा डाटा आपने कब खर्च किया है उसको चुनें और उसे आप इंस्टॉल कर दें या कुछ टाइम के लिए उसे बंद रखें।

इसे भी पढ़ें -Bima Bharosa: क्या है 'बीमा भरोसा पोर्टल'? जानें इंश्योरेंस कंपनियों के खिलाफ आप ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज कर सकते हैं, पूरी डिटेल यहां देखें 

data problem

वहीं एक बार जब डाटा खर्च होने वाली ऐप का पता चल जाता है तो आप डाटा यूसेज क्षेत्र में जाकर बैकग्राउंड डाटा को ऑफ कर दें। इससे वह ऐप तभी डाटा इस्तेमाल करेंगे जब आप उसे खोलेंगे। ऑटो अपडेट्स बंद कर दें।

कभी-कभी ऑटो अपडेट के कारण भी आपके मोबाइल का सारा इंटरनेट खत्म हो जाता है। ऐसे में आप फोन की सेटिंग्स में जाकर डाटा सेवर या डाटा मोड को ऑन कर दें। इसके कारण सेटिंग बैकग्राउंड डाटा को सामान्य रूप से सीमित कर देती है।

इसे भी पढ़ें -एक साथ बड़ा अमाउंट है तो SIP में न डालें! STP क्यों है स्मार्ट इन्वेस्टर्स की पहली पसंद? पूरा खेल यहां समझिए

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।