कभी नीली तो कभी लाल-पीली.. आखिर क्यों अलग-अलग रंगों की दिखती है आग? जान लीजिए जवाब

Why Fire Changes Colour: आग का रंग उसके तापमान, जलने वाली सामग्री और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर निर्भर करता है। तो चलिए जानते हैं कि कब किस रंग की दिखती है आग और इसके पीछे की साइंस को अच्छी तरह समझते हैं।
Why Fire Changes Colour

Why Fire Changes Colour: धरती पर जीवन के लिए कई तत्व आवश्यक हैं, जिनमें हवा, पानी, आग और मिट्टी का विशेष महत्व है। पांच प्रमुख पंचतत्वों में से एक आग एक ऐसी तत्व है, जो ऊर्जा और प्रकाश का स्रोत मानी जाती है, पर क्या आपने कभी इसके रंग पर गौर किया है? कभी सोचा है कि आग का रंग कहीं लाल तो कहीं नीला क्यों दिखाई देता है? आग हमेशा एक ही रंग की क्यों नहीं होती है? कभी यह लाल होती है, कभी नीली, तो कभी पीली या नारंगी। दरअसल, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। आइए, जानते हैं आग के रंग बदलने की असली वजह क्या है और यह किस बात पर निर्भर करती है।

आग का रंग हर बार अलग क्यों दिखता है?

Different colour of flame meaing

अगर आपसे पूछा जाए कि आग का रंग क्या होता है, तो आप क्या जवाब देंगे? अधिकतर लोग कहेंगे कि आग लाल या पीली रंग की होती है, लेकिन वास्तव में आग की लौ कई रंगों की होती है। वास्तव में अगर आप गौर करेंगे तो आपको इसमें कई सारे रंग दिखाई देंगे। जैसे घर के चूल्हे में जलने वाले आग का रंग नीला होता है। लकड़ी जलने पर इसकी लौ पीली दिखाई देती है। आपको बता दें कि इसका रंग तापमान, सामग्री और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर निर्भर करता है। अधिक ऑक्सीजन की उपलब्धता से आग नीली हो जाती है। कम ऑक्सीजन में जलने से यह पीली या नारंगी दिखती है।

आग के रंग का तापमान से है संबंध?

आग के रंग को देखकर उसका तापमान समझा जा सकता है। कौन-सा रंग किस तापमान का संकेत देता है, इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

आग कब दिखती है लाल?

यह सबसे कम तापमान वाली आग होती है। जब इसका तापमान 500-900 डिग्री सेल्सियस होता है, तो यह धीमी जलती है और इसकी ऊर्जा कम होती है। ऐसी स्थिति में आग की लपटें लाल दिखाई देती है।

नारंगी और चमकदार लाल क्यों होती है आग?

Yellow Fire colour

जब आग का तापमान 1000°C तक बढ़ता है, तो यह अधिक चमकदार हो जाती है। अक्सर यह लकड़ी या कोयला जलने से होता है और इस दौरान आग की लौ नारंगी रंग का दिखाई देता है।

पीला और सफेद क्यों दिखती है आग?

yellow fire reasons

यह अधिक गर्म होती है और अधिक ऊर्जा छोड़ती है। जब तापमान 1100-1500°C के बीच होता है, तो आग का रंग हमेशा पीला और सफेद दिखता है। आपने देखा होगा पेट्रोल या गैस से जलने वाली आग का रंग अक्सर पीला होता है।

इसे भी पढ़ें-क्राइम सीन पर पुलिस क्यों लगाती है पीला टेप? जानें क्या कहती है साइंस

नीले रंग की आग दिखने के पीछे क्या है कारण?

अत्यधिक तापमान पर आग का रंग नीला दिखाई देता है। जब तापमान 2500-3000°C के बीच हो, तो यह अक्सर नीले रंग का दिखता है। इसका अच्छा उदाहरण घरों में गैस चूल्हे की आग है।

gas flame blue colour

इसे भी पढ़ें-आखिर क्यों हर देश में होता है अलग समय? जानिए कैसे तय होता है दुनिया का टाइम

बैंगनी और सफेद-नीला कब दिखती है आग?

यह सबसे अधिक तापमान वाली आग होती है। अत्यधिक ऑक्सीजन और तीव्र जलन के कारण यह रंग दिखता है। ऐसा तभी होता है जब तापमान 3000°C से अधिक होता है।

इसे भी पढ़ें-LPG गैस का रंग नीला क्यों होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP