herzindagi
benefits of yellow tape at crime scenes

क्राइम सीन पर पुलिस क्यों लगाती है पीला टेप? जानें क्या कहती है साइंस

पीला टेप अपराध स्थल पर सबूतों की सुरक्षा करने और लोगों को चेतावनी देने के लिए किया जाता है, पर सवाल ये उठता है कि आखिर यह पीले रंग का ही क्यों होता है? सफेद, काला या गुलाबी क्यों नहीं? आइए आज हम आपको इसी के बारे में बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-09-06, 17:41 IST

अक्सर आपने फिल्मों या समाचारों में भी देखा होगा कि जब भी कहीं कोई अपराध होता है, तो सबसे पहले पुलिस पब्लिक को उससे दूर रखने के लिए पीला टेप लगाकर घेर देती है। यह टेप पुलिस को क्राइम सीन की सुरक्षा करने और सबूतों को इकट्ठा करने में मदद करता है। साथ ही, यह आम जनता को भी सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है, लेकिन अब सवाल ये उठता है कि पुलिस हमेशा क्राइम सीन पर पीले टेप का ही इस्तेमाल क्यों करती है? लाल, नीले या सफेद रंग का क्यों नहीं? चलिए आपके इस सवाल के जवाब आज हम आपको देते हैं। आइए जानते हैं कि क्राइम सीन पर येलो टेप लगाने के पीछे की साइंस क्या है। 

अपराध स्थलों पर क्यों होता है पीले टेप का इस्तेमाल?

yellow tape on crime scene

पुलिस अपराध स्थलों पर पीले रंग का टेप लगाकर पूरे क्षेत्र को घेर देती है। ऐसा, इसलिए होता है क्योंकि यह साइंस में इसे अत्यधिक दिखाई देने वाला रंग माना जाता है, जिसकी मदद से दूर से ही प्रतिबंधित क्षेत्र साफ नजर आते हैं। इसके अलावा पीला रंग चेतावनी और सावधानी का प्रतीक माना जाता है, जिससे अनधिकृत लोगों को घटनास्थल पर प्रवेश करने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने से रोका जा सकता है। यही वजह है कि पुलिस क्राइम सीन पर पीला टेप का इस्तेमाल करती है। इससे पुलिस क्राइम सीन की तरफ लोगों का ध्यान खींचने का भी काम करती है। साथ ही, उन्हें चेतावनी देती है कि यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र है और यहां आना सख्त मना है। 

इसे भी पढ़ें-  क्यों होता है JCB का रंग पीला? यहां जानें कारण

पीले टेप से आगे कौन कर सकता है प्रवेश?

yellow police tape importance in crime scenes

  • पीले टेप से आगे वही जा सकते हैं जब कोई घायल व्यक्ति को आपसे सहायता की आवश्यकता हो।
  • इसके अलावा, कई केस में परिवार के सदस्यों या करीबी को भी मौका मिल सकता है। 
  • साक्ष्य एकत्र करने या प्रक्रिया करने या अपराध की जांच करने वाले लोग ही अंदर प्रवेश करते हैं।

इसे भी पढ़ें-  जानिए क्यों वकील पहनते हैं काला कोट?

यह विडियो भी देखें

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।