किसी भी मंत्र के बाद 'ओम शांति' का उच्चारण 3 बार क्यों किया जाता है

किसी भी मंत्र के जाप के बाद ओम शांति मंत्र का उच्चारण करना विशेष माना जाता है, आइए जानें इसके पीछे के कारणों के बारे में और यह मंत्र किस तरह से जीवन में बदलाव लाने में मदद करता है। 

chanting of om shanti three times

किसी भी मंत्र के उच्चारण के बाद आपने ओम शांति का उच्चारण कहते हुए जरूर सुना होगा। लेकिन शायद ही कोई इस बात के रहस्य को जानता होगा कि ऐसा क्यों बोलै जाता है और इसका महत्व क्या होता है।

दरअसल पूजा-पाठ में पढ़े जाने वाले किसी भी मंत्र का अपना विशेष महत्व होता है और उसके जीवन में कुछ न कुछ फायदे जरूर होते हैं। हमने इस बात का पता लगाने के लिए कि पूजा में ॐ शांति तीन बार क्यों बोलै जाता है और इसका महत्व क्या है, ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से बात की। आइए जानें इसके क्या फायदे हैं और यह मंत्र तीन बार क्यों पढ़ा जाता है।

क्यों कहा जाता है तीन बार ओम शांति मंत्र

why we recite om shanti  times

पूजा-पाठ में मंत्रोच्चार के बाद ‘ऊं शांत‍ि’ मंत्र तीन बार कहा जाता है। इसका एक कारण ‘त्रिवरम सत्य है। इसका मतलब यह है कि ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जब कोई भी मंत्र या वचन तीन बार कहा जाता है तो वह सत्य हो जाता है। इसलिए जब आप शांति की कामना करते हुए तीन बार शांति का उच्चारण करते हैं तो वास्तव में मानसिक शांति मिलती है और मंत्र का सही लाभ होता है। शांति शब्द असंख्य अन्य मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है जैसे सद्भाव, सम्भाव, मौन, अहिंसा, सौहार्द और शांति। इस वजह से इस मंत्र का जीवन में विशेष लाभ होता है।

इसे जरूर पढ़ें: Sheshnaga Mantra: शेषनाग के इस मंत्र जाप से दूर होता है भय, मिलते हैं ये अन्य लाभ

तीन बार शांति का जाप तीन लोकों का प्रतीक

ज्योतिष में मान्यता है कि जब किसी भी मंत्र के बाद तीन बार शांति कहा जाता है तो ये तीनों लोकों के समान फल देता है। शांति का उच्चारण जोर देने के लिए नहीं बल्कि तीन बार किया जाता है क्योंकि अस्तित्व के तीन लोकों में अनुभव किए गए तीन प्रकार के दुख शांति की तलाश करते हैं। तीन बार 'शांति' कहा जाता है, जिसका अर्थ है तीनों लोकों में शांति और संतोष। मंत्र आपको इस मार्ग पर आगे बढ़ने में मदद करता है। इसका अर्थ आंतरिक शांति, दुनिया में शांति और आत्मा में भी शांति से होता है।

शांति जाप में तीसरी बार शांति का अर्थ

shanti mantra significance in hindi

जब भी मंत्र का उच्चारण किया जाता है तब दो बार शान्ति कहने के बाद तीसरी बार शांति धीरे से बोलै जाता है। यह सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि भले ही हम बाहरी दुखों से मुक्त हों, अगर आंतरिक क्षेत्र शांत नहीं है, तो हम कभी भी शांति का अनुभव नहीं कर पाएंगे। इसके विपरीत, एक बार जब हमें आंतरिक शांति मिल जाती है, तो कोई बाहरी चीजें भी हमें परेशान नहीं कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Lord Sun mantra: सूर्य देव का ये एक मंत्र है हर समस्या का हल, जानें लाभ और महत्व

परेशानियों से निजात दिलाता है शांति मंत्र

ऊं शांत‍ि’ का उच्चारण तीन बार करने से जीवन में आने वाली कई समस्‍याओं से छुटकारा मिलता है। मान्‍यता यह भी है क‍ि इससे दैवीय, भौतिक और आने वाली कई मुसीबतों से राहत म‍िलती है। ‘ऊं शांत‍ि’ मंत्र को तीन बार कहने से ईश्वर आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं। किसी भी मंत्र के उच्चारण के बाद ओम शांति का उच्चारण आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

ओम शांति शांति शांति मंत्र के फायदे

om shanti mantra benefits

ओम शांति शांति शांति मंत्र जीवन में शक्ति, ऊर्जा या प्राण को बढ़ाता है। यह शरीर के उपचार तंत्र को सक्रिय करता है। यह मंत्र तनाव से राहत पाने और मन की ध्यानपूर्ण स्थिति प्राप्त करने का एक शक्तिशाली साधन माना जाता है। शांति मंत्र दिन की शुरुआत या अंत में शरीर, मन और आत्मा की शांति की कामना करता है।

ओम शांति मंत्र का उच्चारण आपके जीवन में कई बदलाव लाने में मदद कर सकता है और इसका तीन बार उच्चारण आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होता है।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com, unsplash.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP