Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

Sheshnaga Mantra: शेषनाग के इस मंत्र जाप से दूर होता है भय, मिलते हैं ये अन्य लाभ

हिन्दू धर्म में शेषनाग की पूजा का खासा महत्व बताया गया है। इसके अलावा, शेषनाग के मंत्रों के बारे में भी विशेष जानकारी दी गई है। ऐसे में आइये जानते हैं शेषनाग के मंत्र जाप के लाभों और महत्व के बारे में।   
Updated:- 2023-03-28, 16:27 IST
image

Sheshnag Mantra Ke Labh: हिन्दू धर्म में सर्पों की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सांपों की पूजा से न सिर्फ काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है बल्कि व्यक्ति को भय से भी छुटकारा मिल जाता है। वहीं, सांपों में शेषनाग को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और अगर शेषनाग की पूजा जाए या उनके मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे व्यक्ति को नागों द्वारा रक्षा के साथ-साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं शेषनाग के मंत्रों और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में।

शेषनाग बीज मंत्र 

sheshnaga mantra benefits in hindi

ॐ नागदेवताय नम:। यह शेषनाग का मुख्य मंत्र है जिसके जाप से व्यक्ति को काल सर्प दोष (काल सर्प दोष के लक्षण और उपाय) जैसे भयंकर दोष से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही, इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के भीतर का अनजाना सा भय भी दूर होता है। व्यक्ति के व्यक्तित्व में निर्भीकता का संचार होता है।  

इसे जरूर पढ़ें: अश्विन कुमार के इस मंत्र जाप से दूर हो सकती हैं आपकी ये गंभीर बीमारियां

शेषनाग गायत्री मंत्र 

ॐ नवकुलाय विद्यमहे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्। इस मंत्र को शेषनाग की स्तुति का अचूक मंत्र माना जाता है। मान्यता है इस मंत्र के जाप से शेषनाग शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और सर्प दंश से व्यक्ति को सदैव के लिए रक्षा कवच प्रदान करते हैं। 

शेषनाग के मंत्र जाप का महत्व 

धर्म-ग्रंथों और शास्त्रों में इस बात का वर्णन मिलता है कि जो भी व्यक्ति शेषनाग के इन मंत्रों का पूर्ण श्रद्धा से जाप करता है उसके जीवन से संकटों का अंधकार दूर हो जाता है। विशेष बात यह है कि शेषनाग के इन मंत्रों का जाप भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) को भी प्रसन्न करता है। यह ठीक उस प्रकार है कि हनुमान जी की भक्ति से श्री राम खुद-ब-खुद प्रसन्न हो जाते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: महामृत्युंजय मंत्र कर सकता है इन बीमारियों से आपका बचाव, जानें कैसे

शेषनाग के मंत्र जाप का लाभ 

sheshnaga mantra significance in hindi

शेषनाग के मंत्रों के जाप से व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है। शेषनाग के मंत्रों के जाप से नकारात्मकता भी दूर होती है और सकारात्मक शक्तियों का संचार होता है। शेषनाग के मंत्रों के जाप से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।  

 

तो ये थे शेषनाग मंत्र और इसके जाप से मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।