हज का महीना चल रहा है। यह मुसलमानों की सबसे पवित्र यात्रा होती है। हर साल सऊदी अरब के पाक शहर मक्का में धुल हिज्ज के महीने में हज की यात्रा की जाती है। इस्लामी किताबों के मुताबिक हर मुसलमान को अपने जीवन में एक बार हज जरूर करना चाहिए। वहीं अक्सर आपने देखा होगा कि मुसलमान हज के दौरान सिर्फ सफेद कपड़े ही पहनते हैं। अब कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर सफेद कपड़ा ही क्यों पहना जाता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इसकी जानकारी दे रहे हैं।
मुसलमान हज के दौरान सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं?
View this post on Instagram
आपको बता दें कि हज के लिए कई तरह की परंपरा होती है, कई तरह के शर्त होते हैं। उन्हें में से एक है सफेद कपड़े का पहनना। इसे इहराम के नाम से जाना जाता है। यह हज की एक शर्त है। हज यात्रियों को मक्का पहुंचने से पहले इहराम पहनना होता है। इसे सामान, शुद्धता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। यह सभी वर्ग, जाती और नस्लों के लोगों को एक समान बनता है। जैसा कि इस्लाम समानता पर जोर देता है। यह कपड़ा बताता है कि अल्लाह की नजर में सब एक बराबर है।
इसका एक और मतलब निकल कर आता है कि जब आप हज यात्रा पर निकलते हैं तो आप सभी तरह के गुनाहों और गलतियों से दूर होते हैं। मुफ्ती साहब के मुताबिक सफेद कपड़े पहनने का मतलब है कि अब आप खुदा से रूबरू होने के लिए तैयार है। बता दें कि हज के दौरान सिर्फ पुरुषों के लिए ही सफेद कपड़े पहनने का नियम है। महिलाओं के लिए इसे जरूरी नहीं बनाया गया है। महिलाएं किसी भी रंग का ढीला ढाला कपड़ा पहन सकती हैं।
View this post on Instagram
कब हुई थी हज की शुरुआत?
बता दे की साल 628 में पैगंबर मोहम्मद साहब ने अपने 1400 अनुयायियों के साथ एक यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा ही इस्लाम की पहली तीर्थ यात्रा बनी, जिसे बाद में हज कहा जाने लगा।
यह भी पढ़ें-समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला पहला साउथ ईस्ट एशियन देश बना थाईलैंड, कुछ यूं हुई ऐतिहासिक शुरुआत
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों