Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:51 PM IST

कैसे पता चलता है लग गई है बुरी नजर? जानें पंडित जी का तरीका

बुरी नजर को नेगेटिव एनर्जी भी कहा जाता है। ऐसे में अगर बुरी नजर का असर आप पर पड़ सकता है, लेकिन पता कैसे करें कि नजर लग ही गई है? 
Updated:- 2024-06-17, 16:50 IST
image

बचपन में अगर आप बीमार हो जाएं, तो मम्मी-दादी सब नजर उतारने लग जाती थीं। आज भी कई जगहों पर यह होता है। बच्चों की बीमारी को बुरी नजर से जोड़कर देखा जाता है, कोई नया काम किया जिसमें कोई अड़ंगा लग गया, तो उसे भी नजर से जोड़कर देख लिया जाता है। दरअसल, भारत में बुरी नजर मानने वाले बहुत से लोग हैं। बुरी नजर से बचाव तो पूरा देश करता है, लेकिन यह पता कैसे चले कि हमें बुरी नजर लग गई है? 

अगर किसी की बुरी नजर लगी है, तो उसका उपाय करना भी जरूरी है। पर सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि हम पहचानें कैसे कि किसी की टोक या नजर हमें लग चुकी है? सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि किस तरह से बुरी नजर के संकेत देखे जा सकते हैं और एक ऐसा टोटका भी बताया है जो बुरी नजर को उतारने में कारगर साबित होगा। 

क्या हैं बुरी नजर के संकेत?

अगर आपके शरीर में ये चीजें हो रही हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए कि बुरी नजर लग चुकी है। 

1. पैरों की पिंडलियों में दर्द

आपके पैरों की पिंडलियों में अचानक दर्द होने लगेगा। यह अचानक शुरू होगा और इसका कोई कारण आपको समझ नहीं आएगा। इसके कारण आपकी परेशानी बढ़ जाएगी और समझने में दिक्कत होगी कि आखिर किया क्या जाए। 

evil eye and issues

इसे जरूर पढ़ें- बच्चे को लग जाए बुरी नजर तो इन आसान उपायों से पा सकती हैं छुटकारा  

2. स्वभाव में अचानक चिड़चिड़ापन 

कोई शांत बच्चा भी अचानक गुस्सा करने लगे या फिर किसी के स्वभाव में अचानक चिड़चिड़ापन आ जाए, वो बिना बात के ही अपने आस-पास के लोगों पर चिल्लाना शुरू कर दे और कारण समझ ना आए। वो अचानक दुखी महसूस करे और उसका भी कारण समझ ना आए।  

3. भूख बिल्कुल मर जाती है 

नजर दोष या टोक लगने पर भूख नहीं लगती और बिना कुछ खाए भी ऐसा प्रतीत होता है कि पेट भरा हुआ है और खाने का मन नहीं करता है।  

नजर दोष को उतारने का उपाय? 

एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन ने नजर दोष को उतारने का उपाय भी बताया है। उनके हिसाब से इस उपाय को करने के बाद टोटका और नजर की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Astrologer Parduman Suri (@astro_parduman)

क्या करें? 

  • जब भी आप बाहर से आएं, तो सबसे पहले अपने किचन में चले जाएं। 
  • किचन की किसी भी और वस्तु को हाथ नहीं लगाना है, लेकिन आप अपने किचन के सिंक के पास खड़े हो जाएं। 
  • अब परिवार के किसी सदस्य को बोलें कि वो आपके सिर से आधा भरा हुआ पानी का ग्लास 7 बार एंटी-क्लॉक वाइज घुमाएं। 
  • ऐसा करने के बाद उस पानी को सिंक में बहा दें। 
  • इस टोटके को करते समय बोलें बिल्कुल नहीं। 
  • चप्पल पहन कर किचन में ना जाएं।  

ebil eye problems

इसे जरूर पढ़ें-  Buri Nazar: बर्ताव में होने लगें ये बदलाव तो हो सकता है लगी हो आपको बुरी नजर  

एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन के अनुसार, जब भी इस तरह का टोटका किया जाता है, तो किसी की टोक या फिर बुरी नजर से मुक्ति मिलती है।  

ऐसे कई लोग होते हैं जो बुरी नजर पर यकीन करते हैं और ध्यान दें तो हम सभी ने कभी ना कभी अपनी लाइफ में हुए किसी गलत काम को बुरी नजर पर थोपा होगा। बुरी नजर का असर बहुत खराब होता है और अगर आप किसी अंधविश्वास को ना भी मानें, तो हो सकता है नेगेटिव एनर्जी पर यकीन करते हों। ऐसे में यह टोटका आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।  

क्या आप बुरी नजर पर यकीन करते हैं? आपके नजर उतारने का तरीका क्या है? अपने जवाब हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।