
चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल है। यह धाम हिमालय पर्वत श्रृंखला में अलकनंदा नदी के किनारे 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां स्थित भगवान विष्णु का मंदिर हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पूजा स्थल और आस्था के केंद्र के रूप में जाना जाता है।
अलकनंदा नदी बद्रीनाथ से होकर बहती है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह क्षेत्र हिमालय की खूबसूरती से घिरा हुआ है, जो न केवल श्रद्धालुओं बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। बद्रीनाथ धाम की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ इस स्थान से जुड़े कई रहस्य भी प्रचलित हैं।
आज हम आपको ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बताने जा रहे हैं कि क्या वाकई बद्रीनाथ धाम में कुत्ते नहीं भौंकते हैं और यहां पाए जाने वाले सांप और बिच्छुओं में जहर नहीं होता है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

बद्रीनाथ से जुड़ी एक रोचक मान्यता यह है कि यहां कुत्ते कभी नहीं भौंकते। पौराणिक कथा के अनुसार, कुत्ता भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने बद्रीनाथ में नारायण के रूप में अवतार लिया था और उन्होंने कुत्तों को यह श्राप दिया था कि वे यहां कभी भौंक नहीं सकते।
यह भी पढ़ें: वृंदावन की इस जगह को क्यों कहते हैं भूत गली? जानें इसका रहस्य
एक अन्य मान्यता यह भी है कि बद्रीनाथ में कुत्तों को भगवान के सेवक के रूप में देखा जाता है और उन्हें शांति से रहने का आदेश दिया गया है। इसलिए, बद्रीनाथ धाम में कुत्ते शांति से रहते हैं और भौंकते नहीं हैं।

बद्रीनाथ धाम में यह मान्यता है कि यहां पाए जाने वाले सांप और बिच्छुओं में जहर नहीं होता, जो एक पौराणिक और सांस्कृतिक विश्वास के रूप में प्रचलित है। इसके पीछे कुछ पौराणिक कथाएं हैं।

कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने बद्रीनाथ में नारायण के रूप में अवतार लिया था और उन्होंने सांपों और बिच्छुओं को जहर न रखने का आशीर्वाद दिया, जिससे भगवान बद्रीनाथ के शरण में आये किसी भी भक्त को कष्ट न हो। तभी से ऐसा माना जाता है कि बद्रीनाथ में मौजूद सांपों और बिछुओं में जहर नहीं है।
यह भी पढ़ें: Mata Ka Mandir: एक ऐसा चमत्कारी मंदिर जहां जाने से दूर हो जाती है हकलेपन की बीमारी
स्थानीय लोगों का भी मानना है कि बद्रीनाथ धाम में सांप और बिच्छू जहर नहीं रखते, क्योंकि यह एक अत्यंत पवित्र स्थान है। इसके अतिरिक्त, बद्रीनाथ धाम के प्राकृतिक वातावरण में संतुलन होता है, जिससे यहां के सांप और बिच्छू जहर नहीं रखते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।