Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

Mahabharat Katha: 18 दिन तक ही क्यों चला था महाभारत का युद्ध?

महाभारत युद्ध का 18 नंबर से बहुत ही गहरा नाता है क्योंकि 18 दिन तक महाभारत का युद्ध चला था। ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर अठारह दिन तक ही क्यों हुआ था कुरुक्षेत्र का युद्ध। 
Updated:- 2023-02-22, 13:03 IST
image

18 Din Tak Hi Kyu Chala Tha Mahabharat Ka Yuddh: महाभारत से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो आज भी एक रहस्य बनी हुई हैं। इन्हीं में से एक है इस युद्ध का समय और दिन। अक्सर लोगों में यह जानने की इच्छा होती है कि आखिर 18 दिन तक ही क्यों हुआ था महाभारत का युद्ध। यही सवाल जब हमारे मन में आया तो हमने फौरन ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से इस विषय में बात की।

हमने उनसे इस प्रश्न का उत्तर मांगा और आज हम आपको आपके साथ इसे साझा करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर महाभारत युद्ध के 18 दिन तक चलने के पीछे का कारण क्या है और साथ ही ये भी जानेंगे कि क्या है 18 अंक का महाभारत से नाता। 

महाभारत और 18 संख्या 

 days of mahabharat war

महाभारत युद्ध में 18 की संख्या का अत्यंत महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि महाभारत ग्रंथ में कुल 18 अध्याय हैं, श्री कृष्ण (अपने भक्त का कटा सिर क्यों लिए बैठे थे श्री कृष्ण) ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को 18 दिन गीता का ज्ञान दिया था, महाभारत का युद्ध भी 18 दिन तक चला था, कौरवों और पांडवों की सेना मिला कुल 18 अक्षोहिनी योद्धा थे, इस युद्ध के सूत्रधार भी 18 थे और इस युद्ध के अंत में कुल 18 लोग ही बचे थे। 

इसे जरूर पढ़ें: Weapons Of Arjuna: इन भयंकर अस्त्रों के कारण धनुर्धर अर्जुन ने जीता था महाभारत युद्ध

18 दिन तक युद्ध चलने का कारण

eighteen days of mahabharat war

महाभारत का युद्ध 18 दिन तक हुआ था जिसके पीछे का कारन माना जाता है कि महर्षि वेद व्यास ने गणेश जी की मदद से इस ग्रंथ का निर्माण 18 दिनों में ही किया था। जब इस ग्रंथ का निर्माण हुआ था तब तक महाभारत युद्ध नहीं हुआ था बल्कि महर्षि ने अपनी दिव्य दृष्टि से इस युद्ध को पहले ही देखकर रचा था और श्री गणेश ने इसे लिखा। 

इसे जरूर पढ़ें: Mahabharat Katha: जब महाभारत युद्ध के खिलाफ कौरवों के इस योद्धा ने किया था आमरण अनशन

इसी कारण महाभारत ग्रंथ (घर में क्यों नहीं रखते महाभारत ग्रंथ) के 18 अध्याय 18 दिन में लिखे गए थे यानी कि 1 अध्याय 1 दिन में और उसी अध्याय के अंतर्गत होने वाली घटनाएं घटित हुईं। ऐसे में महाभारत का युद्ध 18 अध्याय के अनुसार 18 दिन तक चला। सरल शब्दों में कहें तो ग्रंथ के जिस अध्याय में जो-जो घटनाएं हुईं यह असल में जब युद्ध हुआ था तब भी सब वैसे ही घटित हुआ था और युद्ध 18 दिन तक चला।

 

तो इस कारण से न एक दिन कम न एक दिन ज्यादा इक्जेक्ट 18 दिन तक चला था महाभारत का युद्ध। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Pinterest, Wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।