Mahabharat: हिन्दू धर्म के इस महान ग्रंथ का पाठ करना क्यों माना जाता है अशुभ?

Mahabharat: महाभारत हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है। महाभारत में जीवन से जुड़ी समस्याओं का हल मिलता है। महाभारत ग्रंथ से धर्म, नीति, मर्यादा, विवेक और सदाचार की शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। महाभारत को पांचवें वेद की उपाधि भी प्राप्त है लेकिन जीवन का सारांश समेटे हुए महाभारत ग्रंथ को घर में रखने एवं पढ़ने की मनाही है।
हिन्दू धर्म में इस बात को स्पष्ट रूप से कहा और लिखा गया है कि महाभारत को न तो घर में रखना चाहिए और न ही इसका पाठ करना चाहिए। हम ने इस बारे में जब हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स से पूछा तो उन्होंने हमें इसके पीछे का कारण बताया जो आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।
- हिन्दू धर्म के अनुयायियों द्वारा घर में रामायण, गीता आदि ग्रंथों को रखना शुभ माना जाता है लेकिन महाभारत को घर में रखने या पढ़ने से घर में अशुभता आती है और नकारात्मकता का संचार होता है।
- महाभारत ग्रंथ को रखने या पढ़ने से घर में कलह (गृह शांति के उपाय) उतपन्न होता है और परिवार के सदस्यों के बीच वाद विवाद जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं। यहां तक कि परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद के साथ साथ मनभेद की सम्भावना जन्म लेने लगती है।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों दोपहर के समय पूजा नहीं करनी चाहिए?
- महाभारत का पाठ करने से घर के सदस्यों में दूरियां आ जाती हैं और बात घर के बंटवारे तक भी पहुंच सकती है। महाभारत (महाभारत में कहां थे हनुमान) के पाठ से व्यक्ति के मन में दुर्भावना पनपने लगती है।
- महाभारत का पाठ करने से व्यक्ति अपने ही परिवार के खिलाफ होने लगता है और उसके अंदर असुरी प्रवृत्ति जन्म लेने लग जाती है। ऐसा व्यक्ति हर किसी को अपने आगे महत्वहीन समझना शुरू कर देता है।
महाभारत पढ़ने से व्यक्ति के व्यवहार में ये बदलाव आने के पीछे के भी कुछ कारण हैं जो कि इस प्रकार से हैं:
- महाभारत में किन कामों को नहीं करना चाहिए इसकी शिक्षा दी गई है। जबकि अन्य ग्रंथों में किन कामों को करना चाहिए इसके बारे में बताया गया है।
- महाभारत में सत्ता के लिए अपनों के विरुद्ध कैसे षड्यंत्र रचें इसकी कई गूढ़ बातें बताई गई हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: आटा गूंथते समय कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां
- महाभारत में युद्ध से जुड़ी जानकारी मिलती है लेकिन इस काव्य में छल से किये गए युद्ध के बारे में विस्तृत वर्णन है।
इन्हीं सब बातों के कारण व्यक्ति के व्यव्हार में बदलाव आने लगता है और उसके उग्र अर्थात गुस्सैल स्वभाव के चलते परिवार में फूट पड़ने की नौबत आन पड़ती है। इसी मान्यता और मानसिकता को ध्यान में रखते हुए महाभारत ग्रंथ और उससे जुड़ी चीजों का घर में रखना निषेध माना गया है और महाभारत पड़ने को अशुभ।
तो येथे महाभारत ग्रंथ को घर में न रखने और पढ़ने के कारण। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।