क्या कभी आपने भी ये सोचा है या फिर आप जानते हैं, कि इन दो F और J बटनों पर ही ये उभार क्यों होते हैं। साथ ही कीबोर्ड के बाकी के बटन पर क्यों नहीं होते हैं? टेक्नोलॉजी के इस दौर में आपका सामना भी जरूर कंप्यूटर से पड़ा होगा या फिर आपने अपने आस पास किसी को कंप्यूटर चलाते देखा होगा। क्या आपने कभी गौर से कीबोर्ड को देखा है? जब आप अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप के कीबोर्ड को गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि इसके F और J बजन पर नीचे की तरफ उभार या लाइन का निशान होता है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण?
क्यों होता है कंप्यूटर के कीबोर्ड में F और J के बटन पर उभार
कंप्यूटर के कीबोर्ड में F और J के बटन पर उभार इसलिए होता है ताकि टाइपिंग करते समय आपकी उंगलियों को सही स्थिति में रखने में मदद मिल सके। F और J के बटन को "होम रो" कहा जाता है, और ये दो बटन कीबोर्ड के केंद्र में होते हैं। टाइपिंग सीखते समय, आपको अपनी उंगलियों को F और J के बटन पर रखना सिखाया जाता है। इस लाइन में आपको A,S,D,F,G,H,J,K और L अक्षरों के बटन मिलेगें। आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि ये दोनो बटन F और J वाले बटन कीबोर्ड के बीचोंबीच होते हैं और इन दो बटनों में उभार दिया जाता है। यह आपको अन्य सभी बटनों तक आसानी से पहुंचने में मदद करता है।
F और J के बटन पर उभार को "रेल" या "डोर" भी कहा जाता है। यह उभार आपकी उंगलियों को सही स्थिति में रखने में मदद करता है, खासकर जब आप अपने हाथों को कीबोर्ड पर रखते हैं। टाइपिंग करते समय, आपकी उंगलियां स्वाभाविक तौर पर F और J के बटन पर आराम करती हैं। यह आपको टाइपिंग में अधिक सटीकता और स्पीड मेंटेन करने में मदद करता है।
कीबोर्ड में F और J के बटन के फायदे
टाइपिंग सीखने के लिए सबसे पहले आपको अपनी उंगलियों को सही स्थिति में रखना सीखना होता है। होम रो पर उंगलियों की सही स्थिति टाइपिंग करने में मदद करती है। होम रो पर उंगलियों की सही स्थिति से आपको अन्य सभी बटनों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलती है। जिससे टाइपिंग में अधिक सटीकता और स्पीड बन पाती है।
टाइपिंग सीखने के लिए आप जब भी आप किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन कोर्स से मदद लेते हैं, तो इन कोर्स में आपको होम रो पर उंगलियों की सही स्थिति के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा, आपको टाइपिंग की मूल बातें भी सिखाई जाती है।
कंप्यूटर कीबोर्ड के डिजाइन में F और J के बटन पर उभार होना अहम माना जाता है, इस खासियत से टाइपिंग को भी ज्यादा सुविधाजनक और कुशल बना सकती है।
इसे भी पढ़ें: कंप्यूटर खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
क्या सभी कीबोर्ड में F और J के बटन में होते हैं उभार
कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस होता है, जिसका इस्तेमाल टाइप करने या डाटा एंट्री करने के लिए किया जाता है। यह एक तख्ती की तरह होती है, जिसमें कई बटन होती हैं, जिन्हें दबाकर स्क्रीन पर लिखा जा सकता है। कीबोर्ड कंप्यूटर के इस्तेमाल से बात करने में आसानी आती है।
कीबोर्ड कई प्रकार के आकारों और शैलियों में भी उपलब्ध होता हैं, लेकिन सभी डिजाइन में F और J के बटन पर उभार मिलेगा। कुछ कीबोर्ड तार वाले होते हैं, जबकि अन्य वायरलेस भी हो सकते हैं।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों