लैपटॉप या कंप्यूटर माउस के Scroll Wheel का आकार क्यों होता है गोल? अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा इसका सही जवाब

why computer mouse wheel is round: टेक्नोलॉजी के इस दौर में ऑफिस का काम हो या फिर एंटरटेनमेंट का मजा लेना हो। इसके लिए हम लोग वर्तमान में टेलीविजन के बजाय लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही काम की स्पीड को बढ़ाने के लिए वायर या वायरलेस माउस का यूज करते हैं। इसकी मदद से हम कुछ ही सेकंड में कर्सर को एक कोने से दूसरे और किसी भी फाइल में तुरंत क्लिक कर सकते हैं। वहीं जब पेज को ऊपर नीचे करना होता है, तो हम माउस के स्क्रॉल व्हील का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आपने कभी इसके शेप को लेकर सोचा है कि आखिर यह गोल ही क्यों होता है। इसकी जगह चौकोर या आयताकार भी तो बनाया जा सकता है। अगर आपने कभी इसके बारे में नहीं सोचा है तो यह लेख आपको इसके बारे में जानकारी देने का काम करेगा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कंप्यूटर माउस के Scroll Wheel का आकार आखिर गोल क्यों है और इसके पीछे का मुख्य कारण क्या है-
माउस के Scroll Wheel का आकार क्यों है गोल?
माउस व्हील का आकार न केवल एक डिजाइन है बल्कि इसके पीछे कई व्यावहारिक कारण हैं। गोल आकार यूजर के लिए सबसे अधिक आरामदायक और प्रभावी बनाता है। माउस बनाने वालों ने कई तरह के डिजाइन पर काम किया होगा। लेकिन अंत में गोल व्हील को ही सबसे अच्छा पाया गया। यह हमारे अंगूठे और उंगलियों के नेचुरली मूवमेंट के साथ अच्छी तरह मेल खाता है जिससे हम बिना किसी रुकावट के पेज को ऊपर-नीचे कर पाते हैं। साथ ही गोल आकार का एक और फायदा यह है कि यह कम जगह घेरता है। साथ ही पूरी तरह फिट हो जाता है। अगर यह चौकोर या किसी और आकार का होता तो इसे घुमाना मुश्किल होता और उपयोग में उतना सहज नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- क्या आपने कभी सोचा है कीबोर्ड में Space Key सबसे बड़ी क्यों होती है? 90% लोग नहीं जानते वजह
स्क्रॉलिंग के लिए बेस्ट होता है राउंड शेप
गोल व्हील तेजी और सटीक स्क्रॉलिंग में मदद करता है। यह यूजर्स को एक ही गति में लगातार स्क्रॉल करने की अनुमति देता है। चाहे वह धीरे-धीरे हो या तेजी से। गोल व्हील पर छोटे-छोटे ग्रूव या निशान होते हैं जिन्हें अक्सर दांतेदार कहा जाता है। ये ग्रूव उंगली की पकड़ को बेहतर बनाते हैं जिससे फिसलन कम होती है और कंट्रोल मिलता है।
360 डिग्री पर आसानी से सकता है घूम
गोल पहिए का मैकेनिकल डिजाइन भी सरल होता है। यह एक धुरी पर घूमता है और सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इस तरह के सरल डिजाइन में टूट-फूट का जोखिम कम होता है। साथ ही यह लंबे समय तक चलता है। अन्य जटिल आकृतियों के मुकाबले गोल पहिए को बनाना और उसका रखरखाव करना भी आसान होता है।
इसे भी पढ़ें- फोन से लेकर लैपटॉप तक, कीबोर्ड का दिनभर करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर पता होने चाहिए इससे जुड़े ये फैक्ट्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।