Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

कंप्यूटर खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

कंप्यूटर की मदद से आप अपने मुश्किल से मुश्किल काम को आसान बना सकते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि कंप्यूटर खरीदने से पहले किन बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए।  
Updated:- 2023-03-29, 17:37 IST
image

समय के साथ तकनीक बहुत ज्यादा विकसित हुई है। सालों पहले आप शायद ही आप कल्पना कर सकते हो लेकिन आज आप अपने हर छोटे-बड़े काम को कंप्यूटर  या फोन की मदद से कर सकते हैं। कंप्यूटर के जिंदगी में अहम रोल देखते हुए ही स्कूल में कंप्यूटर सिखाने पर बहुत जोर दिया जाने लगा है। अगर आप भी अपने घर के लिए कंप्यूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

सबसे पहले बनाएं बजट

computer

किसी भी चीज को खरीदने से पहले जरूरी है कि आप बजट निर्धारित करें। बजट तैयार करने के बाद कंप्यूटर खरीदने से आप एक्स्ट्रा खर्च करने से बचेंगे। साथ ही आप बजट के हिसाब से ही अपने लिए बेस्ट प्रोडक्ट का चुनाव कर पाएंगे। (लैपटॉप खरीदने से पहले देखें यह चार चीजें)

इसे भी पढ़ेंः Smartphone Features: जानें स्मार्टफोन के वो हिडन फीचर्स जो आपके काम को कर सकते हैं आसान

ऑफर का रखें ध्यान

कंप्यूटर को खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप पहले अलग-अलग ऑफर को एक्सप्लोर करें। आज मार्केट में कई सारी कंपनियां कंप्यूटर बना रही हैं। साथ ही हर कंपनी का ऑफर देने का तरीका भी अलग होता है। ऐसे में आपके बजट के मुताबिक कौन सा कंप्यूटर बेस्ट रहेगा यह जरूर समझें।

फीचर्स देखें

कंप्यूटर के हर मॉडल के अलग फीचर्स होते हैं। आपको किस काम के लिए कंप्यूटर खरीदना है और उसके लिए किन फिचर्स की जरूरत होगी उसके दिमाग में रख कर ही कंप्यूटर खरीदें। उदाहरण के लिए अगर आप एडिटींग के लिए कंप्यूटर खरीद रहे हैं तो उन्ही फिचर्स का ध्यान रखें जिसकी जररूत आपको होगी।

पेमेंट करते वक्त रखें ध्यान

buy computer

अगर आप क्रडिट कार्ड से कंप्यूटर की पेमेंट कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि कुछ कार्ड से पेमेंट करने पर आपको बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः इन 3 गलतियों के कारण खराब हो सकती है आपके स्मार्टफोन की बैटरी

खरीदने का समय

दिवाली जैसे त्योहारों पर आपको कपंनी बढ़िया छूट देती है। ठीक इसी तरह किसी स्पेशल दिन पर खरीदारी करें और एक अच्छी डील में कंप्यूटर खरीदें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।