herzindagi
image

बर्फीली जगहों पर आखिर क्यों नहीं दिखते हैं सांप? जानिए इसके पीछे का साइंस

Why Snakes Not Found In Snowy Places: दुनियाभर में सांपों की कई प्रजातियां हैं। यह इतने खतरनाक और जहरीले जीव होते हैं कि इनके नाम से ही लोगों को डर लगता है। सांपों को पेड़-पौधे जैसे जंगली इलाकों में अक्सर आपने देखा होगा, पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सांप बर्फीले इलाकों में क्यों नहीं दिखते हैं? आइए आज हम आपको इसके पीछे का साइंस बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-13, 10:36 IST

बर्फीली जगहों पर सांप बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं दिखते हैं। यह उनके शरीर की विशेष संरचना और ठंडे पर्यावरण के साथ उनके अनुकूलन की कमी के कारण होता है। वे गर्म और आर्द्र क्षेत्रों में ज्यादा पनपते हैं। यानी सांप ज्यादातर वहीं दिखते हैं, जहां उन्हें धूप, भोजन और रहने के लिए अनुकूल वातावरण पर्याप्त रूप से मिलती है। 

सांप को देखकर तो तरह-तरह के ख्याल मन में आते हैं। गर्मी और बारिश के मौसम में सांप अक्सर इधर-उधर दिख जाते हैं, क्योंकि इस समय सांप आम दिनों के मुकाबले थोड़े ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इस दौरान वे अपनी भोजन की तलाश में इधर-उधर घूमते हैं। हालांकि, ठंड के मौसम में ये जीव न के बराबर देखने को मिलते हैं, पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि बर्फीले इलाकों में सांप आखिर क्यों नहीं दिखते हैं? अगर आपके मन में भी सांपों से संबंधित ऐसे सवाल हैं, तो चलिए जानते हैं कि बर्फीली जगहों पर सांप के दिखाई न देने के पीछे का साइंस क्या है।

बर्फीले इलाकों में क्यों नहीं दिखते हैं सांप?

why do snake doesnt appear in snowy places

बर्फीले क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। इतना ठंडा वातावरण सांपों के लिए घातक होता है, क्योंकि उनके शरीर में खुद को गर्म रखने की क्षमता नहीं होती है। ऐसे में, ठंडी वातावरण में सांप ठंड के जीवित रहने की संभावना कम हो जाती है। यही कारण है कि अंटार्कटिका, ग्रीनलैंड, और आइसलैंड जैसे बर्फीले इलाकों में सांप बहुत कम नजर आते हैं। ठंडे इलाकों में सूर्य की गर्मी पर्याप्त नहीं होती है, जिससे सांपों के लिए जीवित रहना असंभव हो जाता है। इसी वजह से सांप ठंडे वातावरण में सुस्त हो जाते हैं और वे कहीं बिलों में छिपे रहते हैं। बर्फीले इलाकों में न केवल सांपों को अपना भोजन ढूंढना मुश्किल होता है, बल्कि उन्हें शरीर को गर्म रखने में भी दिक्कत होती है। यही वजह है कि सांप ऐसी जगहों पर काफी नहीं दिखते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चंदन का पेड़ पर क्यों लिपटे रहते हैं सांप? वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

किस तरह के जगहों पर ज्यादा दिखते हैं सांप?

Snake facts

सांप गर्म और आर्द्र वातावरण में अधिक सक्रिय रहते हैं। बर्फीले क्षेत्रों की बजाय, वे उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। सांप धूप सेंककर अपने शरीर को गर्म रखते हैं। सांप अपने शरीर को गर्म रखने के लिए सूर्य की गर्मी पर निर्भर रहते हैं। धूप सांपों के मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही सांपों के खाने-पीने की चीजें ज्यादातर जंगलों और पेड़-पौधे वाले इलाके में अधिक मिलती हैं। यही वजह है कि सांप आमतौर पर गर्म और पेड़-पौधे वाले इलाके में ज्यादा दिखते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- आपको पता है सांप की जीभ के दो हिस्से क्‍यों होते हैं? जान लीजिए जवाब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।