herzindagi
kamal ko national flower kyu kaha jata hai

दुनिया में लाखों खूबसूरत फूल, फिर क्यों कमल को ही चुना गया National Flower

Indian National Flower Facts: बचपन से लेकर आज तक, हम सभी यही सुनते आ रहे हैं, कि कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है। अब ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कमल को ही नेशनल फ्लावर चुना गया है। अगर नहीं, तो पढ़ें पूरा आर्टिकल-
Editorial
Updated:- 2025-12-02, 14:28 IST

अगर आपसे पूछा जाए, कि भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है, तो यकीनन आपका जवाब गुलाब, गेंदा नहीं बल्कि कमल होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बचपन में हम सभी पढ़ाया और बताया गया है कि कमल नेशनल फ्लावर है। अब आप भी कहेंगी कि भला ये कैसी बात है, यह तो हर किसी को पता है। जी हां, यह बात तो सबको पता होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में हजारों-लाखों खूबसूरत फूल होने के बाद भी केवल कमल को ही राष्ट्रीय पुष्प क्यों चुना गया है? अगर आपने कभी इस बात पर गौर नहीं किया है, तो यह लेख आपके लिए नॉलेज वाला साबित हो सकता है। यहां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कमल को ही इस दर्जा के लिए चुना गया है।

कमल को क्यों चुना गया राष्ट्रीय पुष्प?

Why lotus is national flower of India

थॉमस किंटार्ट अपनी किताब "भारतीय कमल के पत्ते के सांस्कृतिक महत्व पर" में कहते हैं कि, "भारतीय काव्य, मूर्तिकला और चित्रकला में कमल के फूल और उसके अन्य भागों से संबंधित प्रतीकों से अधिक व्यापक प्रतीकवाद शायद ही कोई हो।"

बता दें कि प्राचीन परंपराओं, धर्मों और पौराणिक कथाओं में इसके महत्व के कारण, कमल को राष्ट्रीय पुष्प चुना गया। भगवद् गीता इसे वैराग्य के रूपक के रूप में प्रयोग करती है और कहती है कि जिस प्रकार कमल गंदे पानी से अप्रभावित रहता है जिसमें वह पनपता है, उसी प्रकार मनुष्यों को भी अपनी सांसारिक इच्छा और लालसा से ऊपर उठना चाहिए। ज्ञान की देवी सरस्वती को कमल पर विराजमान दर्शाया गया है, जो ज्ञान और सौंदर्य का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें- Lotus Flowers: बीज की मदद से घर पर भी उगा सकते हैं कमल के फूल, यहां जानें सबसे आसान तरीका

बौद्ध धर्म में रंग के आधार पर कमल का अर्थ

India's national flower lotus

बौद्ध धर्म में, कमल के फूल के महत्व में रंग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मन और आत्मा की पवित्रता का प्रतीक श्वेत कमल का फूल है। यदि कमल का फूल लाल रंग का है, तो यह प्रेम और करुणा का प्रतीक है।

नीला कमल सामान्य ज्ञान का प्रतीक है, जो बुद्धि और तर्क के माध्यम से ज्ञानोदय प्राप्त करता है। गुलाबी कमल का फूल बुद्ध के इतिहास और ऐतिहासिक कथाओं का प्रतीक है।

कमल का फूल सबसे ज्यादा कहां पाया जाता है?

कमल एक भारतीय फूल है। इसके बजाय अब यह चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, मिस्र और उष्णकटिबंधीय अमेरिका सहित अन्य स्थानों में भी पाया जा सकता है।

भारत के अलावा इस देश का भी है राष्ट्रीय पुष्प

Buddhist lotus flower meaning

हम सभी को यह पता है कि कमल का फूल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है, पर आपको बता दें कि कमल भारत के अलावा वियतनाम का भी राष्ट्रीय फूल है। मिस्र में कमल के फूलों को शुभ माना जाता है क्योंकि वे सूर्य देवता का प्रतीक हैं।

इसे भी पढ़ें- Bengal Tiger: बंगाल टाइगर के बारे में जानें कुछ रोचक बातें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।