आखिर क्यों इन देशों में Gay और Lesbian को दी जाती है सजा-ए-मौत?

जून का महीना LGBT समुदाय के लिए बहुत ही खास होता है। मगर कई जगहें ऐसी हैं जहां पर Gay और Lesbian एक साथ नहीं रह सकते। अगर कोई साथ नजर आता है, तो उन्हें मौत की सजा दी जाती है।  

 
why are gays and lesbians given death sentence in hindi

जून का महीना LGBT समुदाय के लिए बहुत खास होता है क्योंकि यह महीना प्राइड मंथ कहलाता है। इसमें दुनियाभर के LGBT समुदायों, उनके अधिकारों और उनके कल्चर का जश्न मनाता है। बता दें कि LGBT एक संयुक्त नाम है, जो लैस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर को मिलाकर बना है। वैसे तो इनके अलावा भी कुछ उपनाम हैं, लेकिन मोटे तौर पर इन्हें समझना भी काफी है।

समलैंगिकता का अस्तित्व सभी संस्कृतियों और देशों में पाया गया है, यद्यपि कुछ देशों की सरकारें LGBT समुदाय के लोगों को एक साथ नहीं रहने देते। अगर कोई साथ रहना चाहता है, तो LGBT समुदाय के लोगों को सजा-ए-मौत दी जाती है। ये देश कौन-से हैं? आइए इंटरनेशनल लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और इंटर सेक्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई लेटेस्ट रिपोर्ट के आधार पर हम उन देशों के नाम जानने की कोशिश करते हैं।

प्राइड मंथ कैसे सेलिब्रेट किया जाता है?

why are gays and lesbians

प्राइड मंथ के दौरान दुनिया भर के देशों में इसे सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं अमेरिका में इसे डिफरेंट अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। कार्निवाल लगते हैं अमेरिका की सड़को पर परेड किया जाता है। इस मंथ पार्टियों का आयोजन किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-LGBTQIA क्या है? इस कम्युनिटी में किस-किस तरह के लोग होते हैं शामिल

किन देशों में समलैंगिकता अवैध है?

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अरब, कतर,ईरान आदि जैसे देशों में समलैंगिकता अवैध है। अगर कोई भी समलैंगिक संबंध बनाता है, तो उसे आजीवन करावास या मौत की सजा दी जाती है। हालांकि, ये समुदाय काफी समय से अपने हक के लिए लड़ रहा है।

आखिर क्यों दी जाती है सजा-ए-मौत?

gays and lesbians facts

हां, वक्त बदल गया है, लेकिन कई देश ऐसे हैं जहां आज भी सेम सेक्स मैरिज इलीगल है। कहा जाता है कि सेम सेक्स मैरिज पारंपारिक रूप से ठीक नहीं है।

कुछ देशों में तो सेम सेक्स मैरिज को अपराध मानकर मौत की सजा तक दी जाती है। कई देश इसको लेकर इतने सख्त हैं कि गे और लेस्बियंस को फांसी पर चढ़ा दिया जाता है।

ईरान

ईरान ऐसा देश है जहां ट्रांसजेंडर को लेकर अधिकार सीमित हैं। हालांकि, सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर की पहचान को आधिकारिक मान्यता दे दी है। पर ट्रांसजेंडर समुदायको सामाजिक और कानूनी तौर पर काफी भेदभाव देखने को मिलता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में गे और लेस्बियंस को सरेआम फांसी पर लटका दिया जाता है क्योंकि जिन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की सर्जरी नहीं होती है, उन्हें कोई कानूनी मान्यता नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें-Living With Pride: रेनबो कम्युनिटी के लिए खास डेटिंग ऐप्स जो आ सकते हैं काम

युगांडा

Gays and lesbians facts in hindi

अफ्रीकी युगांडा देश में भी ट्रांसजेंडर को लेकर काफी सख्त कानून हैं। इस देश में कोई भी गे एक साथ घूमना हुआ नजर नहीं आता। इस देश में कोई भी गे एक साथ नहीं रह सकता। एलजीबीटीक्यू समुदायके खिलाफ बेहद सख्त कदम भी उठाए हैं और मौत की सजा का प्रावधान रखा है।

कथाकथित तौर पर अगर को समलैंगिक यौन रखता है, तो आजीवन करावास की सजा भी दी जा सकती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP