Thu Oct 8, 2026 | Updated 07:38 PM IST

Living With Pride: रेनबो कम्युनिटी के लिए खास डेटिंग ऐप्स जो आ सकते हैं काम

प्यार ढूंढने और पाने पर सबका अधिकार होता है। हर किसी को अपनी पसंद का पार्टनर मिलना चाहिए। शायद इसके लिए ये डेटिंग ऐप्स मदद कर पाएं। 
Updated:- 2023-05-29, 10:05 IST
image

ऑनलाइन डेटिंग के जमाने में प्यार पाना आसान है या मुश्किल? लोगों से मिलना तो कम से कम आसान ही है। आप किसी को राइट स्वाइप करते हैं और फिर बस बातें शुरू हो जाती हैं। पर अधिकतर डेटिंग ऐप्स के साथ दिक्कत यह है कि वो सिर्फ एक सीमित यूजर ग्रुप के लिए बनाए जाते हैं। हमारे देश में जहां अभी भी सुप्रीम कोर्ट में LGBTQ+ कम्युनिटी के लोगों को शादी के समान अधिकार देने की बात चल रही है, वहीं देश में अब इस मामले में सेंसिटिविटी भी बढ़ रही है। धीरे-धीरे ही सही बदलाव आ रहा है। 

बदलाव की एक पहल हरजिंदगी की तरफ से भी हो रही है। हम अपनी खास सीरीज Living With Pride के तहत आप तक ऐसी कई स्टोरीज पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जो LGBTQA+ कम्युनिटी की जिंदगी से जुड़ी हुई हैं। इसी कड़ी में आज बात करते हैं डेटिंग ऐप्स के बारे में। 

अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ स्ट्रेट लोगों के लिए होते हैं, तो आप गलत हैं। जैसे प्यार सभी के लिए है, वैसे ही डेटिंग ऐप्स भी हैं। बस सही ऐप के बारे में पता होना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें- चेन्नई की ट्रांसजेंडर महिलाओं ने भरे मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर उम्मीदों के रंग 

क्यों फायदेमंद हैं डेटिंग ऐप्स?

Pew Research Centre Study बताती है कि अमेरिका में आधे से ज्यादा LGBTQ कम्युनिटी के लोग डेटिंग ऐप्स का सहारा लेते हैं। इसका अहम कारण है कि ऑनलाइन लोगों के लिए अपनी बात कहना और पार्टनर तलाशना आसान हो जाता है। एक तरह से यह बात सही भी है। अगर हम भारत जैसे देश की बात करें, तो अभी भी रेनबो कम्युनिटी को हर रोज कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में बिना जजमेंट अपनी बात रखना और सही इंसान से मिलना उनके लिए आसान नहीं होता। डेटिंग ऐप्स इस समस्या को खत्म करने में उनकी मदद कर सकते हैं।  

dating apps for pride

1. OKCUPID 

यह डेटिंग ऐप 2004 से मौजूद है। जी हां, जब स्मार्टफोन का कल्चर भी नहीं था तब से डेटिंग ऐप मौजूद है। उस वक्त यह सिर्फ इंटरनेट साइट के तौर पर था और आईफोन और एंड्रॉयड फोन का कल्चर आने के बाद यह ऐप में बदल गया। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह पहला ऑनलाइन डेटिंग ऐप था जिसने जेंडर ओरिएंटेशन को लेकर कई ऑप्शन देना शुरू कर दिया। अब इस ऐप में 60 अलग तरीकों से लोग खुद को आइडेंटिफाई कर सकते हैं।  

2. Bumble 

प्रियंका चोपड़ा ने इस डेटिंग ऐप में अपना पैसा लगाया था। बंबल में आप तीन तरीकों से खुद को आइडेंटिफाई कर सकते हैं। पुरुष, महिला और नॉन बायनरी। जेंडर आइडेंटिटी, सेक्सुअल ओरिएंटेशन, फिल्टर आदि इस ऐप में बदले जा सकते हैं।  

pride dating apps

3. Tinder 

डेटिंग ऐप्स का बादशाह कहा जाने वाला टिंडर भी आपको यह सुविधा देता है कि आप अपने जेंडर को यहां आइडेंटिफाई कर सकें। हालांकि, टिंडर अधिकतर हुकअप कल्चर को प्रमोट करता है। इस ऐप के जरिए आप नए दोस्त बना सकते हैं, नए कनेक्शन बना सकते हैं, डेटिंग कर सकते हैं या फिर कोई सीरियस रिलेशनशिप में जा सकते हैं।  

4. LGBTQutie 

अगर आप हुक अप नहीं बल्कि किसी सीरियस रिलेशनशिप को तलाश रहे हैं, तो LGBTQutie एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस ऐप के जरिए आप एक जैसे इंटरेस्ट वाले लोगों से मिल सकते हैं। यह अपनी तरह का पहला ऐप है जो सिर्फ रेनबो कम्युनिटी के लोगों के लिए ही है।  

यह LGBTQ कम्युनिटी के लिए सबसे सुरक्षित ऐप्स में से एक है। यहां आप पहले क्वेश्चन एयर भरकर अपनी फीलिंग्स के बारे में बता सकते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें- केरल के ट्रांसजेंडर कपल ने दी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी, वायरल हुआ पोस्ट 

5. GRINDR 

सबसे अच्छे से डेटिंग ऐप्स की लिस्ट में इसका नाम भी शामिल किया जा सकता है। इसे LGBTQ+ कम्युनिटी के लिए सबसे बड़ा सोशल नेटवर्किंग ऐप माना जाता है। सभी डेटिंग ऐप्स की तरह यहां भी जियो टार्गेटिंग के जरिए फोन की लोकेशन ट्रैक कर आपके लिए मैच ढूंढे जाते हैं। इसमें इंटरेस्टिंग इमोजी भी हैं और टेक्स्टिंग को लेकर कई अलग-अलग ऑप्शन भी हैं।  

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

Image Credit: Shutterstock/ Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।