herzindagi
LGBT community

LGBTQIA क्या है? इस कम्युनिटी में किस-किस तरह के लोग होते हैं शामिल

LGBTQIA में कौन- कौन से लोग आते हैं। इससे जुड़ी कुछ मुख्य बातें आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं। अधिक जानकारी के लिए आपको आज का यह पूरा आर्टिकल पढ़ना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-06-16, 12:56 IST

समलैंगिकों को आम बोलचाल की भाषा में LGBTQIA कहा जाता है। LGBTQIA इस समुदाय के लोगों की पहचान उनके पहनावे या रूप-रंग से नहीं की जाती है बल्कि इन लोगों की पहचान उनकी यौन वरीयताओं से होती है। LGBT और LGBTQIA ये शब्द ऐसे लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जो गे, लेस्बियन, बाइसेक्शुअल या ट्रांसजेंडर होते हैं। जैसे-जैसे दुनिया ने इनके बारे में जाना, समझा, वैसे-वैसे इनके लिए नए नए शब्दों का विकास होता गया। ऐसे में आज हम आपको इसके बारे में यह भी बताने वाले हैं कि इस कम्युनिटी में किस-किस तरह के लोग शामिल होते हैं।

चलिए जानें LGBTQIA में किस तरह के लोग होते हैं शामिल

लेस्बियन (lesbian)

ये शब्द उन महिलाओं के लिए उपयोग किया जाता है जो दूसरी महिलाओं की ओर आकर्षित होती हैं। इतना ही नहीं वह एक दूसरे संग शादी करने का भी सोच रही हो।

गे (Gay)

ये शब्द उनके लिए इस्तेमाल किया जाता है जो एक आदमी होकर आदमी की ओर आकर्षित हो। ऐसे में उन्हें गे कहा जाता है।

बाइसेक्सुअल (bisexual)

what is lgbtqia what kind of people are included in this community

अगर कोई पुरुष या महिला दोनों तरह के लिंग से आकर्षित होता है या होती है तो उसे बायसेक्सुअल कहा जाता है।

ट्रांसजेंडर (transgender)

जब किसी का शरीर पुरुष का हो, लेकिन वह खुद को महिला जैसा महसूस करता हो या फिर फिर शरीर महिला का लेकिन उसे पुरुष जैसा महसूस होता तो वह ट्रांसजेंडर की कैटेगरी में आता है।(Pride Month: क्या ट्रांसजेंडर बन सकते हैं पैरेंट्स?)

यह भी पढ़ें: जानें किन फिल्मी सितारों ने निभाए हैं लेस्बियन और ट्रांसजेंडर के किरदार

क्वीयर (queer)

क्वीयर कैटेगरी वाले लोग अपनी गिनती LGBT में नहीं करते है। ऐसे में इन्हें 'क्वीयर' या 'क्वेश्चनिंग' भी कहा जाता है, क्योंकि ये लोग अपनी शारीरिक चाहत तय नहीं कर पाते हैं।

यह विडियो भी देखें

इंटरसेक्स (intersex)

इनके यौनांग का निर्धारण नहीं हो पाता है। ऐसे में उन्हें इंटरसेक्स कहा जाता है। इंटरसेक्स की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जो शारीरिक यौनांग से न पुरुष है और न ही महिला।

यह भी पढ़ें: Living With Pride: रेनबो कम्युनिटी के लिए खास डेटिंग ऐप्स जो आ सकते हैं काम

एसेक्सुअल (asexual)

जिसे पुरुष और महिला दोनों के साथ सेक्स में रूचि नहीं होती है उन्हे एसेक्शुअल कैटेगरी में रखा जाता है।

इसके अलावा A भी होते है। A फॉर ऐलाए भी होता जो उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जो LGBTQIA का तो हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके अधिकारों का पूरा समर्थन करते हैं। आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Pride Month 2023: रुद्रानी छेत्री ने ट्रांसजेंडर के बीच ऐसे फैलाई पीरियड्स को लेकर जागरूकता 

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।