herzindagi
reason coins round in shape

आखिर गोल आकार में ही क्यों बनाए जाते हैं सिक्के? जानें इसके पीछे की वजह

Why Are Coins Round: हम सभी के जेब में कुछ सिक्के मिल ही जाते हैं, जिनका आकार गोल होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनका आकार गोल ही क्यों होता है? <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-29, 12:28 IST

What is the reason for coins being round: दुनियाभर के अलग-अलग जगहों में कई तरह के सिक्के चलन में हैं। वेट ओर वैल्यू के आधार पर इन सिक्कों के अंतर का पता लगाया जाता है। अगर बात करें उनके आकार की तो पहले के दशक में चौकोर, आयताकार, बीच में से छेद वाले सिक्के चलन का हिस्सा थे। धीरे-धीरे चौकोर, आयताकार और अलग-अलग डिजाइन वाले सिक्के चलन से गायब होते चले गए। लेकिन अब सभी सिक्कों का आकार गोल हो गया है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सिक्कों का आकार क्यों बदला। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिक्कों का बदलता इतिहास क्या है।

सिक्कों का बदलता इतिहास 

coins history

पहले के समय में भारतीय सिक्कों को कर्शपना, पना, पुराण कहा जाता था। छठीं शताब्दी के दौरान इन सिक्कों को भारत के महाजनपद में तैयार किया जाता था। इसे बनाने के लिए  गांधार, कुटाला, कुरु, पांचला, शाक्य आदि राष्ट्र शामिल हैं। तैयार किए गए सिक्कों पर अलग-अलग चिह्न और आकार दिया जाता था। आपको बता दें कि सुराष्ट्र के बने सिक्कों पर बैल का निशान, दक्षिण पंचाल में बने सिक्के पर स्वास्तिक और मगध के सिक्कों पर कई चिह्न बनाए जाते थे।

इसे भी पढ़ें-जानिए क्यों हमेशा गोल आकार का होता है कुआं?

भारत में इस साल लागू किया गोल सिक्का

indian coins shape history

साल 1950 में भारत देश में एक रुपये का पहला गोल सिक्का जारी किया गया था। इसके बाद साल 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान 2 और 5 रुपये के सिक्के जारी किए गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरान जारी किए गए सिक्के के एक तरफ कॉमनवेल्थ गेम्स का लोगो और दूसरी तरफ अशोक स्तंभ का चिन्ह बना था।

इस कारण से दिया गया सिक्कों को गोल आकार

यह विडियो भी देखें

सिक्कों को गोल आकार में ढालने के पीछे की वजह यह है कि इन सिक्कों को काटना और आकार में बदलाव लाना कठिन है। वहीं चौकोर और अन्य आकार के सिक्कों को डिजाइन में बदलाव कर उसका उपयोग करना बेहद ही आसान था, जिससे उस सिक्के की वैल्यू घट जाती थी। गोल आकार के सिक्कों  में बदलाव कर उसकी वैल्यू नहीं घटाई जा सकती है।

गोल आकार के पीछे इन तथ्यों को भी किया जाता है प्रस्तुत

what a reason behind coins shape

एयरपोर्ट, ऑफिस, रेलवे-स्टेशन और वेट चेक से लेकर हर एक प्रकार की वेंडिंग मशीन में सिक्के का इस्तेमाल किया जाता है। वेंडिंग मशीन में अन्य आकार वाले सिक्कों की अपेक्षा गोल आकार वाले सिक्कों को डालना आसान होता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है गोल आकार वाले सिक्कों को गिनने और इकट्ठा करने में आसानी होती है।

इसे भी पढ़ें-भारतीय करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी के अलावा छपती हैं इन चीजों की तस्वीरें, क्या आपको है पता?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।