IRCTC के पैकेज से ट्रैवल करना होगा आसान, एक साथ कई जगहों पर मिल रहा है घूमने का मौका

भारतीय रेल के पैकेज से आप एक साथ कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं। अगर आप अप्रैल में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ऐसे पैकेज बुक करने चाहिए, जिसमें आप 2 से 3 जगहों पर घूम पाएं।
भारतीय रेल के इन पैकेज से घूमने पर आपको होटल और घूमने के लिए कैब करने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। पैकेज में खाने से लेकर आपकी हर सुविधाओं का ध्यान भारतीय रेल की तरफ से किया जाता है।
चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनोंग और शिलांग टूर पैकेज

एक पैकेज बुक करने पर आपको इन सभी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- ये पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है, जिसमें आपको चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनोंग और शिलांग घुमाया जाएगा।
- पैकेज की शुरुआत 11 अप्रैल से चंडीगढ़ से हो रही है।
- फ्लाइट आपको 6:40 मिनट पर मिलेगी। (दिल्ली से हो रही है IRCTC के इन पैकेज की शुरुआत)
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 46700 रुपये है।
- अगर तीन लोग साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति फीस 44800 रुपये है।
- अगर आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको अलग से 39650 रुपये देने होंगे।
- अगर आप बच्चों के लिए अलग से बेड नहीं लेते हैं, तो 34100 रुपये फीस है।
- मात्र 44800 रुपये में फ्लाइट की टिकट, होटल का खर्चा और खाने का खर्चा शामिल है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से बना रहे हनीमून ट्रिप का प्लान, तो इस पैकेज के जरिए कम बजट में जाएं घूमने
कन्याकुमारी, मदुरै, मल्लिकार्जुन, रामेश्वरम, तिरुपति और त्रिवेंद्रम टूर पैकेज

इस पैकेज के लिए आप अम्बाला, चंडीगढ़, हज़रत निज़ामुद्दीन, जालंधर सिटी, करनाल, कुरुक्षेत्र, लुधियाना और पानीपत जं से ट्रेन ले सकते हैं।
- 18 अप्रैल से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)
- यह पैकेज कुल 12 रात और 13 दिनों का है।
- पैकेज फीस- अगर दो लोग और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर, प्रति व्यक्ति फीस 39,610 रुपये है।
- अगर आप बच्चों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको 35,650 रुपये अलग से देने होंगे।
- इसमें आपके होटल, घूमने का खर्चा और खाने पीने का खर्चा शामिल है।
इसे भी पढ़ें- इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर टूर पैकेज

इस पैकेज की शुरुआत 12 अप्रैल से हैदराबाद से हो रही है।
- यह 5 रात और 6 दिनों का टूर पैकेज है।
- फ्लाइट के जरिए आप इस पैकेज से यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 52930 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस 51300 रुपये हैं।
- अगर आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको अलग से 37990 रुपये देने होंगे।
- इस पैकेज फीस में फ्लाइट टिकट, होटल का खर्चा, खाने पीने का खर्चा और घूमने का खर्चा शामिल है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।