DIG, IG, SP और SSP में सबसे पावरफुल कौन? जानिए पुलिस अधिकारियों के रोल्स और जिम्मेदारियां

What Is Difference Between SP, SSP, DIG and IG: इस आर्टिकल के जरिए आपको बताया जाएगा कि पुलिस डिपार्टमेंट में SP, SSP, DIG और IG  पदों में से सबसे बड़ा पद कौन सा होता है और किसके पास सबसे ज्यादा पावर होती है।
image

भारत में पुलिस प्रशासन को कई स्तरों पर विभाजित किया गया है, जहां हर अधिकारी की अलग-अलग जिम्मेदारियां और अधिकार होते हैं। आपने पुलिस अधिकारियों में कई पदों का नाम सुना होगा। आमतौर पर लोग SP, SSP, DIG और IG के पदों को एक जैसा समझ लेते हैं, लेकिन इनमें काफी अंतर होता है। आइए जानते हैं कि इन अधिकारियों की क्या भूमिका होती है और इनमें से सबसे ज्यादा पावरफुल कौन होता है।

SP यानी पुलिस अधीक्षक के क्या होते हैं रोल्स?

police department rules

यह जिले में IPS अधिकारी के रूप में कार्यरत होता है। इसे जिला स्तर पर प्रमुख पुलिस अधिकारी कहते हैं। इनकी जिम्मेदारियों में जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखना, बड़े मामलों की जांच की निगरानी करना, क्राइम कंट्रोल और पब्लिक सेफ्टी के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली देखना, अपने जिले में अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश देना आदि शामिल हैं। SP का पद किसी जिले के पुलिस प्रमुख के रूप में होता है, लेकिन केवल तब जब जिले में SSP की तैनाती न हो।

SSP यानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ये हैं जिम्मेदारियां

SP से एक स्तर ऊपर SSP पद होता है, जो बड़े और महत्वपूर्ण जिलों में नियुक्त होते हैं। SSP की पावर SP से ज्यादा होती है, क्योंकि वह बड़े जिलों में अधिक पुलिस बल और संसाधनों को मैनेज करता है। उनके ऊपर पूरे जिले में पुलिस प्रशासन की देखरेख, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए SP व DSP स्तर के अधिकारियों को निर्देश देने औरजिले में उच्च स्तरीय मामलों की निगरानी करने की जिम्मेदारी होती है।

इसे भी पढ़ें-पुलिस की वर्दी पर बाजुओं के पास आखिर क्यों लगी होती है रस्सी? जान लें इसका मतलब

DIG यानी उप महानिरीक्षक की जिम्मेदारियां

who is the most powerful in police department

DIG का पद SSP से ऊपर का होता है। यह एक से अधिक जिलों की जिम्मेदारी संभालता है। एक डीआईजी, क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस प्रशासन की देखरेख, SSP व SP को निर्देश देने, राज्य सरकार व उच्च अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ बड़े ऑपरेशन और लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामलों की देखरेख करता है। जानकारी के लिए बता दें कि DIG का पद SSP और SP दोनों से ऊपर होता है, क्योंकि वह एक से अधिक जिलों की मॉनिटरिंग करता है।

इसे भी पढ़ें-SP, ASP और DSP में क्या होता है अंतर, जानें किसे मिलती है कौन-सी जिम्मेदारियां?

IG यानी पुलिस महानिरीक्षक की क्या होती है जिम्मेदारियां?

IG का पद DIG से ऊपर और सबसे ज्यादा ताकतवर होता है, क्योंकि वह बड़े क्षेत्रों को नियंत्रित करता है और उच्च स्तर की नीतियां बनाता है। वह पूरे रेंज या जोन का प्रमुख होता है। एक आईजी, कई जिलों के कानून-व्यवस्था को बनाए रखता है। इसके अलावा, राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय से तालमेल रखना, पुलिस रिफॉर्म व रणनीतिक फैसले लेना और DIG व SSP के कामों की समीक्षा करना उसकी जिम्मेदारी होती है।

इसे भी पढ़ें-क्या पुलिस फौजी को गिरफ्तार कर सकती है?

SP, SSP, DIG और IG में कौन सबसे ज्यादा पावरफुल होता है?

Police department different posts and roles

IG सबसे ऊंचे पद पर होता है और सबसे ज्यादा पावरफुल माना जाता है, क्योंकि वह पूरे जोन की निगरानी करता है। इसके बाद DIG और फिर SSP का पद होता है। इन सबके बाद, सबसे आखिरी में SP का पद आता है, जो छोटे जिलों का पुलिस प्रमुख होता है। अगर सीधे कहें, तो IG सबसे वरिष्ठ होता है और उसका अधिकार क्षेत्र सबसे बड़ा होता है।

इसे भी पढ़ें-अगर कोई जवान लेफ्टी है तो क्या वह लेफ्ट हैंड से कर सकता है सैल्यूट? जानें क्या कहता है नियम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP