अगर कोई जवान लेफ्टी है तो क्या वह लेफ्ट हैंड से कर सकता है सैल्यूट? जानें क्या कहता है नियम

Can you salute with your left hand in the army: सेना में कई तरह के नियम होते हैं। हर जवान को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होता है। सेना की टुकड़ियों को आपने मार्च पास्ट करते हुए, तो जरूर देखा होगा। बता दें कि यह सैन्य सम्मान का ही एक तरीका है। दुनियाभर में सेना में सलामी देने का अपना एक अलग तरीका है। भारत में मिलिट्री, एयरफोर्स और नेवी सभी जगह सलाम करने का अलग तरीका फॉलो किया जाता है। हालांकि, तीनों ही सेनाओं के जवान दाएं हाथ की हथेली से ही सैल्यूट करते हैं।
दाएं हाथ से सलाम करने का मतलब होता है कि कोई भी हथियार छिपा नहीं है। इसे दोस्ताना इरादों का संकेत भी माना जाता है। वहीं, आपने हमेशा जवानों को दाएं हाथ से ही सैल्यूट करते हुए देखा होगा। ऐसे में मन में ये सवाल आता है कि अगर कोई जवान लेफ्टी है, तो क्या वह अपने बाएं हाथ से भी सैल्यूट कर सकता है। आइए जानें, इस सवाल का जवाब...
यह भी देखें- सेना के जवान पुल पर कभी मार्च क्यों नहीं करते? वजह जानकर भौचक्का रह जाएगा दिमाग
दाएं हाथ से दी जाती है सलामी

भारत के अलावा दुनियाभर के कई और देशों में भी दाएं हाथ से ही सलामी देने का नियम है। हालांकि, हर देश में सलानी देने के तरीके और नियमों में अंतर हो सकता है। भारत में दाएं हाथ से सैल्यूट करते हुए, अपनी हथेली को आगे की ओर रखना होता है। वहीं, अगर बात करें अमेरिका की, तो वहां के सैनिकों को अपनी हथेली अंदर की ओर रखनी होती है। रशिया में भी दाएं हाथ से ही सैल्यूट करने का नियम है।
लेफ्ट हैंड से सलामी कब दे सकते हैं?

आर्मी में बाएं हाथ यानी लेफ्ट हैंड से सैल्यूट करने का नियम नहीं है। बता दें कि राइट हैंड को शक्ति, सम्मान और मित्रता का भी प्रतीक माना गया है। कुछ विशेष परिस्थितियों में ही सैनिक लेफ्ट हैंड से सैल्यूट कर सकते हैं। ऐसा एक सैनिक तब कर सकता है, जब सैनिक का दायां हाथ चोटिल हो या फिर उसे अपना दायां हाथ उठाने में किसी तरह की दिक्कत आ रही हो। इस तरह की कंडीशन में ही एक जवान बाएं हाथ से सलामी दे सकता है। इसके अलावा किसी भी तरह से किसी आर्मी मैन को लेफ्ट हैंड से सलामी देने का हक नहीं है। हमेशा ही दाएं हाथ को सलामी के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
यह भी देखें- भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में बाल और दाढ़ी को लेकर क्या नियम बनाए गए हैं?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।