herzindagi
image

रतन टाटा की सौतेली मां Simone Tata का हुआ न‍िधन, कैसे बनी थीं इंडिया की कॉस्मेटिक क्‍वीन? जानें

रतन टाटा की स्टेप मॉम सिमोन टाटा (Simone Tata Passes Away) का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। रतन टाटा की तरह ही सिमोन टाटा उद्योग जगत का बड़ा एक बड़ा नाम रही हैं। उन्‍हें भारत की कॉस्‍मेटि‍क जरीना भी कहा जाता है। यहां हम आपको स‍िमोन टाटा के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-05, 17:57 IST

भारत की फेमस बिजनेसवीमेन सिमोन टाटा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आख‍िरी सांस ली। वो ब‍िजनेस मैन Ratan Tata की सौतेली मां और नोएल टाटा की मां थीं। बीते समय से उनकी सेहत कुछ ठीक नहीं चल रही थी। उनका इलाज दुबई के किंग्स हॉस्पिटल में भी हो चुका था।

अब उनके न‍िधन से भारतीय उद्योग जगत, खासकर कॉस्मेटिक्स और रिटेल सेक्टर ने एक प्रभावशाली महिला नेता को खो दिया है। बताया जा रहा है क‍ि उन्हें कोलाबा स्थित कैथेड्रल ऑफ द होली नेम चर्च में अंतिम विदाई दी जाएगी। परिवार में बेटे नोएल टाटा, बहू आलू मिस्त्री और उनके बच्चे नेविल, माया और लिआ हैं। ऐसे में हम आपको Simone Tata के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं और ये भी बताएंगे क‍ि वो रतन टाटा से कैसे संबंध रखती थीं। आइए जानते हैं-

ratan tata step mother simone tata died (1)

स्विट्जरलैंड में जन्मीं थीं स‍िमोन टाटा

आपको बता दें क‍ि सिमोन टाटा का जन्म (Simone Tata Passes away) स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुआ था। उनका पूरा नाम Simone Naval Dunoyer Tata था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो पहली बार 1953 में भारत आई थीं। यहीं पर उनकी मुलाकात उद्योगपति नवल एच. टाटा से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 1955 में उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद सिमोन ने भारत को अपना घर बना लिया और परिवार से जुड़ गईं।

इसे भी पढ़ें: रतन टाटा की वसीयत में लिखा है कुछ ऐसा...विरोध करने वाले चाहकर भी नहीं जा पाएंगे कोर्ट, जानिए 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति में हेल्पर, केयरटेकर, शांतनु नायडू समेत किसको क्या-क्या मिला

नवल टाटा की पहली पत्नी सूनी कॉमिस्सैरिएट से उन्हें दो बेटे रतन टाटा और जिमी टाटा थे। दूसरी शादी के बाद सिमोन ने परिवार को साथ रखा और आगे चलकर उनके बेटे नोएल टाटा बिजनेस में बड़ी भूमिका निभाने लगे। ऐसा भी कहा जाता है क‍ि सिमोन के बि‍हेव‍ियर और मैनेजमेंट स्किल ने परिवार और बिजनेस दोनों को बहुत ऊंचाई तक पहुंचाया है।

Lakme को बनाया बड़ा ब्रांड

सिमोन के बिजनेसवीमेन बनने की बात करें तो उन्‍होंने अपने बि‍जनेस की शुरुइात 1960 से की थी। उस दौरान वो टाटा ऑयल मिल्स कंपनी (TOMCO) की सब्सिडियरी Lakme के बोर्ड में शामिल हुईं। उस समय लैक्मे का कोई बहुत बड़ा नाम नहीं था। उस दौरान ये कंपनी सि‍र्फ साबुन और नॉर्मल ब्यूटी प्रोडक्ट ही बनाती थी, लेकिन सिमोन के विजन ने इसे भारतीय महिलाओं के लिए एक ऐसा कॉस्मेटिक्स ब्रांड बनाया, जो अब पूरी दुन‍िया में अपनी पहचान रखता है।

ratan tata

स‍िमोन ने की थी सबसे बड़ी डील

1982 में वे Lakme की चेयरपर्सन बनीं और उनके गाइडेंस में कंपनी का नाम बढ़ता गया। उन्होंने भारतीय महिलाओं की स्किन, मेकअप और ब्यूटी जरूरतों को समझा और कई तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्ट्स बना द‍िए। हालांक‍ि 1998 में Lakme ने अपना 50 प्रत‍िशत स्टेक HUL को 200 करोड़ रुपये में बेच दिया। ये डील इंड‍ियन बिजनेस ह‍िस्‍ट्री के सबसे बड़े फैसलों में गिनी जाती है।

फैशन रिटेल ब्रांड की भी रखी नींव

इसके बाद सिमोन ने अपनी एनर्जी रिटेल बिजनेस में लगाई। 1998 में इसका नाम बदलकर Trent Limited कर दिया गया, और यहीं से भारत के बड़े फैशन रिटेल ब्रांड Westside की नींव रखी गई। आज टाटा ग्रुप के रिटेल बिजनेस की रीढ़ Trent है, और इसके चेयरमैन नोएल टाटा हैं।

कॉस्मेटिक जारिना के नाम से जानी जाती थीं स‍िमोन

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा क‍ि कॉस्मेटिक्स से लेकर फैशन रिटेल तक, सिमोन ने इंड‍ियन मार्केट में दो बड़े और सक्‍सेसफुल बिजनेस मॉडल खड़े किए। यही कारण हे क‍ि देश में उन्‍हें 'कॉस्मेटिक जारिना' भी कहा जाता है। इसके अलावा वो समाज सेवा में भी काफी एक्‍ट‍िव रहीं।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं रतन टाटा के सबसे अच्छे दोस्त शांतनु नायडू? आखिरी सफर में भी संग आ रहे हैं नजर, 31 साल की उम्र में कैसे बनाई खास जगह

समाज सेवा भी करती थीं सि‍मोन टाटा

वो सर रतन टाटा इंस्टीट्यूट की चेयरपर्सन रहीं। इसके अलावा चिल्ड्रन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया (CWI) और इंडिया फाउंडेशन फॉर द आर्ट्स से भी जुड़ी थीं। उन्होंने कला, शिक्षा और कमजोर वर्गों के लिए काम करने वाले कई प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।