Ratan Tata Awards: देश ही नहीं...दुनियाभर से मिले हैं रतन टाटा को पुरस्कार और सम्मान, यहां देखें लिस्ट

बिजनेस टायकून और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा नहीं रहे। 86 की उम्र में रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं, बल्कि अपनी सादगी और अचीवमेंट्स की वजह लाखों-करोड़ों लोगों की प्रेरणा भी थे।
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने सिर्फ टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर नहीं पहुंचाया, बल्कि उन्होंने दुनियाभर में भारतीयों को खूब गर्व महसूस कराया है। यही वजह है कि रतन टाटा का सम्मान हर कोई करता है। दिग्गज और दिवंगत बिजनेस टायकून को उनके काम, नाम और अचीवमेंट्स के लिए कई अवार्ड्स और सम्मान मिले हैं, जिनके बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं।
देश ही नहीं, दुनियाभर से मिले हैं रतन टाटा को सम्मान और पुरस्कार
भारत सरकार ने किया सम्मानित
View this post on Instagram
भारत सरकार ने बिजनेस टायकून और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा को कई बार सम्मानित किया है। रतन टाटा को सबसे पहले साल 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। फिर साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें: इन अनदेखी तस्वीरों में देखें रतन टाटा के 86 सालों का बेमिसाल सफरनामा
रतन टाटा को मिले कई पुरस्कार और सम्मान
साल 2001 में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने बिजनेस टायकून रतन टाटा को डॉक्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की उपाधि से सम्मानित किया था।
उरुग्वे सरकार ने साल 2004 में रतन टाटा को ओरिएंटल रिपब्लिक ऑफ उरुग्वे का पदक दिया था।
साल 2004 में ही एशियाई प्रौद्योगिकी संस्थान ने रतन टाटा को डॉक्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
साल 2005 में बीनाई बीरिथ इंटरनेशनल ने रतन टाटा को अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया था।
साल 2006 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने रतन टाटा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया था। साल 2005 में वारविक विश्वविद्यालय ने भी टाटा ग्रुप के चेयरमैन को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी थी।
साल 2007 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस ने रतन टाटा को मानद फैलोशिप से सम्मानित किया था।
साल 2007 में ही कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस ने बिजनेस टायकून रतन टाटा को कार्नेगी परोपकार पदक से सम्मानित किया था।
साल 2008 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने रतन टाटा को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
साल 2008 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने बिजनेस टायकून रतन टाटा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
View this post on Instagram
साल 2008 में ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने रतन टाटा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
इसे भी पढ़ें: रतन टाटा ने अपनी पहली नौकरी के लिए ऐसे बनाया था रिज्यूमे, जानें ये दिलचस्प किस्सा
साल 2008 में सिंगापुर सरकार ने रतन टाटा को नागरिक पुरस्कार की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
साल 2008 में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने मानद फैलोशिप से सम्मानित किया था।
साल 2009 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने रतन टाटा को नाइट कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
साल 2009 में इटली सरकार ने रतन टाटा को इतालवी गणराज्य के ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड ऑफिसर के पद सम्मानित किया था।
साल 2010 में विश्व स्मारक कोष ने हैड्रियन पुरस्कार, बिजनेस फॉर पीस फाउंडेशन ने ओस्लो बिजनेस फॉर पीस पुरस्कार, येल विश्वविद्याल ने लीजेंड इन लीडरशिप अवार्ड, पेप्परडाइन विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ लॉज में मानद उपाधि, बिजनेस फॉर पीस फाउंडेशन ने शांति के लिए व्यापार पुरस्कार, एशियाई पुरस्कार ने वर्ष का बिजनेस लीडर से सम्मानित किया था।
साल 2012 में रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग में मानद फैलो, न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर ऑफ बिजनेस की मानद उपाधि, जापान सरकार ने ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन से बिजनेस टायकून रतन टाटा को सम्मानित किया था।
साल 2013 में अन्सर्ट एंड यंग ने अन्सर्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर-लाइफटाइम अचीवमेंट, कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय ने बिजनेस प्रैक्टिस के मानद डॉक्टर और साल 2014 में सिंगापुर प्रबंधन विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टर ऑफ बिजनेस, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नाइट ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के मानद की उपाधि से रतन टाटा को सम्मानित किया था।
साल 2015 में बड़ौदा मैनेजमेंट एसोसिएशन, ऑनोरिस क्रॉसा, एचईसी पेरिस की तरफ से रतन टाटा को सयाजी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
साल 2016 में फ्रांस सरकार ने रतन टाटा को लीजन ऑफ ऑनर के कमांडर का सम्मान दिया था।
View this post on Instagram
साल 2018 में स्वानसी विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट का सम्मान दिया था।
साल 2021 में असर सरकार ने बिजनेस टायकून और टाटा ग्रुप के चेयरमैन को असम वैभव का सम्मान दिया था।
साल 2023 में किंग चार्ल्स तृतीय ने रतन टाटा को ऑनररी ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया का सम्मान दिया था।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।