आपने लोगों को कछुए की अंगूठी पहने हुए देखा होगा। कई बार लोग इसे फैशन में पहनते हैं , तो कई बार किसी ख़ास वजह से। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि कछुए की अंगूठी पहनने से घर में सुख समृद्धि तो बनी रहती है और धन लाभ भी होता है।
हममे से शायद कुछ लोग ही इसे ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह से पहनते होंगे और इसके सही नियमों के बारे में जानते होंगे। वास्तव में अन्य चीजों की ही तरह इस अंगूठी के लिए भी कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं और उसी के अनुसार इसे धारण करने की सलाह दी जाती है।
अगर आप भी कछुए की अंगूठी धन लाभ के लिए धारण करते हैं तो आपके लिए ये जान लेना भी जरूरी है कि किन राशियों की इससे किस्मत बदल सकती है और कौन सी राशियों को इससे धन लाभ के बजाय धन हानि हो सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से इसके बारे में विस्तार से जानें।
कछुए की अंगूठी के फायदे
ज्योतिष के अनुसार कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और इसलिए इसकी अंगूठी पहनने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस अंगूठी को धारण करने वालों का भाग्य सदैव उज्ज्वल बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र में कछुओं को बहुत भाग्यशाली माना जाता है।
यह सुख, समृद्धि, धन और सौभाग्य का प्रतीक होता है और भगवान विष्णु का अवतार होने की वजह से इसे धारण करने वाले पर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन ज्योतिष हमेशा इस अंगूठी को नियम से धारण करने की सलाह देता है।
किन राशियों को नहीं पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी
यदि हम ज्योतिष की मानें तो मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को भूलकर भी कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। इससे आपके जीवन में धन हानि हो सकती है और उसके फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। दरअसल ये राशियां जल तत्व की राशियां मानी जाती हैं और यदि इन राशियों के लोग कछुए की अंगूठी पहनते हैं तो उन्हें धन हानि जैसे संकेत मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: क्या आप भी पहनती हैं कछुए की अंगूठी, बरतें ये सावधानियां
किन राशियों के लिए शुभ है कछुए की अंगूठी
अगर आपकी राशि वृषभ या मकर है तो आपके लिए कछुए की अंगूठी बहुत शुभ हो सकती है। इन राशि के लोगों को कछुए की अंगूठी कुछ विशेष नियमों का पालन करते हुए पहननी चाहिए। यदि इन दो राशियों के लोग कछुए की अंगूठी धारण करते हैं तो उन्हें आर्थिक लाभ मिलते हैं और वर्कप्लेस में भी सफलता मिलती है।
कछुए की अंगूठी पहनने के नियम
कछुए की अंगूठी पहनते समय सबसे पहले आपको ध्यान रखना है कि कछुए का मुंह हमेशा आपकी तरफ होना चाहिए। दरअसल ये धन की दिशा का संकेत देता है और इससे पता चलता है कि धन आपके पास आएगा। यदि आप कछुए का मुंह दूसरी तरफ रखते हैं तो यह धन के व्यय की तरफ इशारा करता है। कछुए की अंगूठी हमेशा आपको दाहिने हाथ में ही पहनना चाहिए।
यदि आप इसे बाएं हाथ में पहनेंगे तो आपको नुकसान हो सकते हैं। कछुए की अंगूठी को शुक्रवार के दिन धारण करना सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि ये माता लक्ष्मी का दिन होता है। यदि आप चांदी की अंगूठी पहनेंगी तो आपके लिए ज्यादा शुभ होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस तरह रखें पीतल का कछुआ, आएगी सुख समृद्धि
किन लोगों को पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी
जिन लोगों का व्यवहार बहुत ज्यादा उग्र है उनके लिए ये अंगूठी शीतलता प्रदान करती है। अगर आपका धन बिना वजह व्यय होता है और हाथों में पैसा टिकता नहीं है तो आप किसी ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह से इसे धारण कर सकते हैं। लेकिन आपको अपनी राशि का ध्यान रखते हुए ही इसे पहनने की सलाह दी जाती है।
यदि आपकी राशि भी इनमें से है जो जल तत्व की राशियां हैं तो ध्यान रखें कि आप कछुए की अंगूठी न धारण करें, अन्यथा आपको इसके फायदों के स्थान पर नुकसान हो सकते हैं। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि इसे एक बार धारण करने के बाद बार-बार उतारना नहीं चाहिए, नहीं तो इसका प्रभाव कम होने लगता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों