Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

Vastu Tips: घर में इस तरह रखें पीतल का कछुआ, आएगी सुख समृद्धि

वास्तु में घर में कछुआ रखने को बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप पीतल का कछुआ रखती हैं तो इसे सही स्थान और नियमों के अनुसार रखें जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। 
Updated:- 2023-01-19, 12:31 IST
image

वास्तुशास्त्र एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है जो चीजों को सही दिशा में रखने और घर से वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि यदि घर में रखी कोई भी चीज वास्तु के नियमों का पालन करके रखी जाती है तो सदैव सुख शांति बनी रहती है और खुशहाली आती है।

वस्तुओं को ठीक स्थान पर रखना सकारात्मक ऊर्जा का कारक बन सकता है। यदि हम वास्तु की मानें तो ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें घर में रखना बहुत शुभ होता है। ऐसी ही एक चीज है घर में कछुआ रखना। घर में आप चाहे जीवित कछुआ रखें या फिर धातु और क्रिस्टल का कछुआ, ये सभी घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाने में मदद करते हैं।  

यदि आप अपने घर में चीजों का निर्धारण सही तरीके से करते हैं तो आइए वास्तु विशेषज्ञ डॉ मधु कोटिया से जानें कि घर में किस स्थान पर पीतल का कछुआ रखना लाभकारी हो सकता है और इसके वास्तु नियम क्या हैं। 

घर में कहां रखें पीतल का कछुआ?

brass turtle direction

वास्तु के अनुसार पीतल का कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है और ये खुशहाली का स्रोत होता है। यदि हम पीतल का कछुआ घर की उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में रखते हैं तो ये घर के बाहर की सकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर अवशोषित करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है।

यह कछुआ घर में सौभाग्य लाता है। यदि आप इसे सही दिशा में रखेंगे तो यह परिवार के सदस्यों, विशेषकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के जीवन में शुभता और सौभाग्य को आकर्षित करता है। पीतल के कछुए को आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। 

पीतल का कछुआ रखने के फायदे 

brass turtle benefits

यदि हम घर में पीतल का कछुआ रखते हैं तो ये आपके जीवन में शुभता को आकर्षित करता है। ये मुख्य रूप से बच्चों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित करने में मदद करता है। इस तरह का कछुआ बच्चों की एकाग्रता को बढ़ाता है। यदि आप स्टडी रूम में इस तरह का कछुआ रखेंगे तो बच्चों को सफलता मिलेगी। तरह का कछुआ आपको नौकरी में भी लाभ दिलाने में मदद करता है। 

किस तरह रखें पीतल का कछुआ 

यदि आप घर में पीतल का कछुआ रख रही हैं तो ध्यान रखें कि इसके पैरों को हमेशा पानी में डुबोकर रखें। एक पीतल के बर्तन में थोड़ा पानी डालें और उसमें इस तरह के कछुए को घर के भीतर की तरफ मुंह करके रखें।

इस तरह से रखा गया कछुआ घर में धन को आकर्षित करता है और भावी जीवन के लिए सफलता के मार्ग खोल सकता है। आप इस तरह के कछुए को घर के मंदिर के पास भी रख सकती है। ध्यान रखें कि कछुए का मुंह हमेशा मंदिर की तरफ ही होना चाहिए। कछुए को पानी में रखने के लिए इस पानी को बीच में बदलते रहें। कोशिश करें कि इस पानी को आप हर दूसरे दिन बदलें और नया पानी रखें। 

इसे जरूर पढ़ें: घर में रखना चाहती हैं जीवित कछुआ तो जरूर जानें वास्तु की सही दिशा

इन धातुओं का कछुआ हो सकता है शुभ 

यदि आप घर में कछुआ रख रही हैं तो आपके लिए धातु का कछुआ शुभ होता है। वहीं कुछ विशेष धातुओं का कछुआ रखना आपके लिए अच्छा माना जाता है। आप घर में पीतल, सोना या चांदी का कछुआ रख सकती हैं। यह अनुशंसा की जाती है कि आप इसे घर की उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में रखें।

इस तरह के कछुए भी लाते हैं समृद्धि 

turtle at home vastu

घर की सुख समृद्धि के लिए आप पीतल और किसी किसी भी धातु के कछुए के आलावा क्रिस्टल का कछुआ भी घर में रख सकती हैं। क्रिस्टल के कछुए को आप घर के ईशान कोण में रखें तो आपके लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। वहीं कुछ वास्तु नियमों के अनुसार आप घर में जीवित कछुआ भी रख सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस स्थान पर रखें क्रिस्टल का कछुआ, होगी धन की वर्षा

अगर आप वास्तु के नियमों के अनुसार सही जगह पर पीतल का कछुआ रखती हैं तो आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।