सिर कटने के बाद भी नहीं मरता यह कीड़ा! हर घर में है दिखता...जानिए वजह और कैसे छुड़ा सकती हैं पीछा

Which insect can live without its head: बारिश के सीजन में घर में तरह-तरह के कीड़े आ जाते हैं। लेकिन, इन्हीं कीड़ों में एक ऐसा भी है जो सिर कटने के बाद भी नहीं मरता है। आइए, यहां जानते हैं इस कीड़े का नाम क्या है और इससे पीछा कैसे छुड़ाया जा सकता है।
What smell will keep cockroaches away

how many days can cockroach live without head:किचन से लेकर बाथरूम, तो कभी घर के कोनों और दीवारों पर अक्सर ही कीड़े हमें रेंगते दिखाई दे जाते हैं। कई कीड़ों को हम नजरअंदाज कर देते हैं, तो कुछ को देखकर चीख निकल ही जाती है। इन्हीं में से एक है कॉकरोच। जी हां, कॉकरोच जिसे कुछ लोग तिलचट्टा भी कहते हैं। यही वह कीड़ा है जो सिर कटने के बाद भी जिंदा रहता है। यह पहली बार सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन इस बात को कई रिसर्च में साबित किया जा चुका है।

छोटा-सा दिखने वाला यह कॉकरोच आसानी से मरता नहीं है। यहां तक कि इसका सिर कट जाए तब भी यह कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। कई वैज्ञानिकों ने ऐसा माना है कि कॉकरोच हाल-फिलहाल ही में नहीं आए हैं। बल्कि, यह डायनासोर के समय या शायद उससे भी पहले से धरती पर हैं। ऐसा माना जाता है कि कॉकरोच एक ऐसा जीव है जो गर्मी से लेकर ठंड और बरसात जैसे किसी भी मौसम में जिंदा रहता है।

क्यों सिर कटने पर भी जिंदा रहता है कॉकरोच?

  • ज्यादातर जीव और जंतु सिर कटने के बाद मर जाते हैं। लेकिन, कॉकरोच को ऐसा जीव माना जाता है कि जो सिर कटने के बाद भी कई दिन जिंदा रह जाता है। अगर आप कॉकरोच के सिर कटने के बाद भी जिंदा रहने की बात को कोई करिश्मा मान रही हैं, तो बता दें इसके पीछे साइंस है। आइए, यहां जानते हैं वह साइंस क्या है।

How do I kill cockroaches overnight

  • ऐसा माना जाता है कि कॉकरोच का दिमाग सिर्फ सिर में नहीं होता है। उसका दिमाग पूरे शरीर में फैला होता है। ऐसे में अगर कॉकरोच का सिर काट दिया जाए तो उसका शरीर चलने-फिरने जैसे रिएक्शन्स दे सकता है।

  • दिमाग के साथ-साथ कॉकरोच को उसकी सांस लेने की प्रकिया भी अन्य जीवों से अलग बनाती है। कॉकरोच के पास सांस के लिए नाक नहीं होती है। वह अपनी शरीर पर बने छोटे छिद्रों से सांस लेता है। ऐसे में सिर कट जाने के बाद भी वह सांस ले सकता है और जिंदा रह सकता है।

  • सिर कट जाने की वजह से कॉकरोच भले ही कुछ खा या पी नहीं सकता है। लेकिन, बिना खाना-पीना के भी वह कई दिनों तक जीवित रह सकता है। हालांकि, कुछ दिनों के बाद जब उसके शरीर का पोषण खत्म हो जाता है तो कॉकरोच भी मर जाता है। जैसे कि अन्य जीव भी कुछ दिन खाना-पीना नहीं मिलने पर प्राण त्याग देते हैं।

कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है कॉकरोच?

बीबीसी डिस्कवर वाइल्डलाइफ वेबसाइट के मुताबिक, बिना सिर के कॉकरोच का सिर कई घंटों से लेकर कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। वहीं, यह भी बताया गया है कि शरीर के बिना कॉकरोच का सिर भी कई घंटों तक हिलता-डुलता नजर आ सकता है। हालांकि, डिस्कवर वाइल्डलाइफ ने ऐसा एक्सपेरिमेंट खुद टाई नहीं करने की हिदायत भी दी है।

कॉकरोच को घर से कैसे भगाया जा सकता है?

What smell do cockroaches hate

कॉकरोच को घर से भगाने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके घर में कॉकरोच हो गए हैं तो लेमनग्रास, बोरिक एसिड और विनेगर के घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरा, पानी और स्प्रे बोतल भी लेनी होगी।

वहीं, अब सभी चीजों को इकठ्ठा कर लें और कटोरे में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन पानी को छान लें और स्प्रे बोतल में भरकर रख दें। अब बोरिक एसिड, लेमनग्रास और विनेगर से बने घोल को घर की किचन से लेकर बाथरूम और अलग-अलग कोनों में छिड़कें, जहां सबसे ज्यादा कॉकरोच नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: कॉकरोचों ने घर में मचा रखा है आतंक? मात्र 10 रुपये के खर्च में बनने वाली इस पावरफुल सॉल्यूशन से दिखाएं बाहर का रास्ता

रात के समय कॉकरोच सबसे ज्यादा घूमने निकलते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले इस घोल का छिड़काव करने से कॉकरोचों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP