कॉकरोचों ने घर में मचा रखा है आतंक? मात्र 10 रुपये के खर्च में बनने वाली इस पावरफुल सॉल्यूशन से दिखाएं बाहर का रास्ता

बरसात के मौसम में कीड़े-मकौड़ों का निकलना वैसे एक आम समस्या है, लेकिन जब हद से ज्यादा इनका आतंक बढ़ा जाता है तो इन्हें घर से बाहर करना भी जरूरी होता है। खासकर बारिश के मौसम में आपको घर के हर कोने में कॉकरोच देखने को मिल जाएंगे। कॉकरोच न सिर्फ गंदगी करते हैं बल्कि जगह-जगह बीमारियों का भी कारण बनते हैं। ऐसे में हमें साफ-सफाई का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। कॉकरोच भगाने के लिए मार्केट में भी कई तरह की कीटनाशक दवाएं भी मिलती हैं। इनको डालने के कुछ समय बाद तो यह नजर नहीं आते, लेकिन कुछ समय बाद फिर घर में दिखने लगते हैं।
ऐसे में यदि आप भी कॉकरोचों के आतंक से परेशान हो गई हैं। साथ ही, इन्हें भगाने के लिए हर तरह के उपाय आजमा चुकी हैं, लेकिन उसके बाद भी आपको इसका हल नहीं मिल रहा है, तो आज हम आपके लिए कॉकरोचों का घर के हर कोने से सफाया करने का एक पावरफुल सॉल्यूशन लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप इनसे छुटकारा पा सकती हैं। यह के बेहद बढ़िया सस्ता और नेचुरल उपाय है। जिसका रिजल्ट देख आप भी हैरान हो जाएंगी। आइए जान लेते हैं इसे आप किन चीजों की मदद से घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
कॉकरोच को भगाने का पावरफुल सॉल्यूशन
आप नीचे बताई जा रही घर पर रखी कुछ चीजों की मदद से कॉकरोच को भगाने का यह पावरफुल सॉल्यूशन तैयार कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- टूथपेस्ट
- कपूर
- चूना
- बोरिक पाउडर
- गेहूं का आटा
कॉकरोच को भगाने का सॉल्यूशन बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक प्लेट में गेहूं का आटा लेना है।
- अब आपको खल्लड़ या मिक्सर जार में कपूर और चूना डालकर उसे पीस लेना है।
- इस पाउडर को एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद चूना और फिटकरी के पाउडर में थोड़ा बोरिक पाउडर मिक्स करना है।

- आखिर में आप इस तैयार पाउडर को आटे में डालकर हाथों से मिक्स करें।
- फिर आपको ऊपर से थोड़ा टूथपेस्ट डालकर मिक्स करना है।
- अब इस मिश्रण में जरूरत अनुसार पानी डालते हुए गोलियां बना लें।
- सभी गोलियां बन जाने के बाद आप इन्हें घर के कमरों से लेकर बाथरूम, स्टोर रूम, गार्डन के हर कोने में रख सकती हैं।
ये भी पढ़ें: कॉकरोच ने घर में दे दिए हैं अंडे? कोनों में मचा रखा है आतंक...इस 1 सफेद पाउडर वाले नुस्खे से करें खात्मा

- अब जैसे ही कॉकरोच इनके पास आएंगे और इन्हें खाने की कोशिश करेंगे तो मर जाएंगे।
- इसके अलावा इन गोलियों की स्मेल से वो तुरंत बाहर भगाने लगेंगे और जहां से ये निकलते हैं वहां रख देने पर यह घर के अंदर आ ही नहीं पाएंगे।
ये भी पढ़ें: कॉकरोच और चींटियों की एंट्री होगी बैन, नमक वाले ये 2 नुस्खे दिखाएंगे घर के बाहर का नुस्खा
अगर आपको मेरा बताया यह कॉकरोचों को भगाने का पावरफुल सॉल्यूशन अच्छा लगा हो तो आप इसको एक बार जरूर आजमाकर देखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
- घर से कॉकरोच कैसे भगाएं?
- कॉकरोच भगाने के लिए आप गेहूं के आटे में बोरिक पाउडर, चूना, फिटकरी और टूथपेस्ट मिलाकर गोली बना लें। फिर इसको घर के कोनों में डाल दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।