(astrology tips) धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा में दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं हर देवी-देवताओं के सामने अलग-अलग दीपक जलाने के बारे में विस्तार से शास्त्रों में बताया गया है। जैसे कि मां लक्ष्मी को घी का दीपक बेहद प्रिय है और हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। वहीं शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक बेहद प्रिय है।
ऐसी मान्यता है कि नियमितड दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सभी देवी-देवता बेहद प्रसन्न होते हैं। वहीं पितृपक्ष में भी दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। आपको बता दें, दिनांक 28 सितंबर दिन गुरुवार से पितृ पक्ष शुरू होने वाला है।
अब ऐसे में 15 दिन तक चलने वाले पितृ पक्ष में दीपक किस दिशा में जलाना शुभ माना जाता है। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है, ताकि पितरों के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सके। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि पितृपक्ष में घर की किस में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
पितृ पक्ष में दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं (Light diya in south direction during Pitru Paksha)
पितृपक्ष के दौरान नित्य एक घी का दीपक दक्षिण दिशा की तरफ अवश्य जलाएं । इसे बहुत शुभ माना जाता है। आपको बता दें, दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है। इससे पितृ बेहद प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है।
ईशान कोण में दीपक जलाना होता है शुभ (Light diya in north direction during Pitru Paksha)
पितृपक्ष के समय घर के उत्तरद और पूर्व दिशा के बीच यानी कि ईशान कोण दिशा की तरफ दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति को कभी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति की मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - पितृ पक्ष कब से हो रहा शुरू? जानें श्राद्ध पक्ष की तिथि, पिंडदान विधि
रसोईघर में पानी के पास जलाएं दीपक (Light diya near water in kitchen during Pitru Paksha)
ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से पितृपक्ष में संध्या के समय रसोईघर में पानी के पास दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और मां लक्ष्मी के साथ मां अन्नपूर्णा भी प्रसन्न होती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक (Light diya at main door during Pitru Paksha)
घर के मुख्य द्वार पर दीपक (दीपक जलाने के नियम) जलाना बहुत शुभ होता है। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2023: श्राद्ध के लिए पितृपक्ष ही क्यों खास माने जाते हैं?
पीपल के पेड़ के पास जलाएं दीपक (Light diya near Peepal tree during Pitru Paksha)
संध्या के समय पीपल के पेड़ के पास और वहां घी का दीपक जलाएं। ऐसा कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं के साथ पितृ भी वास करते हैं। इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है और आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
पितृ पक्ष में इस दिशा में दीपक जलाएं और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों