facts about octopus

इस अनोखे जीव के पास होते हैं 3 दिल और 9 दिमाग

दुनिया में कई ऐसे जीव ऐसे हैं जो बेहद अजीब और विचित्र हैं। आज हम भी आपको एक ऐसे ही अनोखे जानवर के बारे में बताएंगे। यह ऐसा जंतु है, जिसका खून लाल नहीं बल्कि नीले रंग का होता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-01, 11:30 IST

दुनिया में अलग-अलग प्रकार के जीव हैं। कुछ ऐसे जीव भी होते हैं जिनके बारे में लोगों को जानकर बहुत हैरानी होती है। चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताते हैं जिसके पास 3 दिल और 9 दिमाग हैं। सिर्फ यही नहीं, इस जीव का खून भी नीले रंग का होता है और इसका मुख्य कारण है कि इसके खून की कोशिकाओं में हीमोसायनिन ( प्रोटीन) उपस्थिति होता है।

किस जीव के पास है 3 दिल और 9 दिमाग? 

which creature has  hearts and  brains

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह जीव ऑक्टोपस है। इसके पास एक या दो नहीं, बल्कि 3 दिल होते हैं। तीनों ही दिलों के अलग-अलग हैं। ऑक्टोपस के एक दिल को सिस्टमिक दिल कहा जाता है। यह खून को ऑक्टोपस के पूरे शरीर और पैरों तक पंप करने का काम करता है। दूसरे और तीसरे दिल को ब्रैंकियल दिल कहा जाता है। इनका काम है डिऑक्सीजीनेटड यानी ऑक्सीजन रहित खून को पूरे शरीर से इकट्ठा करके दोनों गिल्स और फिर वहां से सिस्टमिक दिल तक पहुंचाना होता है ताकि खून ऑक्सीजन के साथ वापस शरीर में दौड़े।(ऐसा कौन सा पक्षी है जो साल में एक बार पानी पीता है?) 

ऑक्टोपस के पास नौ दिमाग होते हैं। ऑक्टोपस का मुख्य दिमाग स्थिति समझने और खतरे को समझने वाला होता है। इस मेन ब्रेन के 8 सहायक मस्तिष्क होते हैं जो अन्य काम करते हैं। ये आठों मस्तिष्क आठ पैरों में स्थित होते हैं। ऑक्टोपस पैर से अपनी छोटी से छोटी एक्टिविटी इन्हीं के कहने पर करता है। 

इसे भी पढ़ें:साइनाइड से भी ज्यादा जानलेवा है इस समुद्री जीव का जहर

यह जीव खतरे में बदल लेता है रंग 

ऑक्टोपस गहरे समुद्र में रहते हैं और खुद रंगों की पहचान सही तरह से नहीं कर पाते हैं लेकिन अगर ऑक्टोपस को अपने आसपास किसी खतरे का अहसास होता है तो वह 0.3 सेकंड से भी कम वक्त में भी अपना रंग बदल लेते हैं और वातावरण के अनुकूल रंग को अपने लिए तय कर लेते हैं। (जानिए वह कौन सा जीव है जो खाना नहीं खाता)

कितने साल जीता है यह जीव? 

ऑक्टोपस का जीवन काल बहुत कम होता है। इनकी कुछ प्रजातियां तो महज छह महीने ही जिंदा रहती हैं जबकि कुछ पांच साल तक भी जीती हैं। ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां बहुत ही जहरीली होती हैं और इनके एक बार काटने से ही किसी की मृत्यु हो सकती है। 

इसे ज़रूर पढ़ें-5 सबसे बुद्धिमान जानवर, जानिए उनसे जुड़ी रोचक बातें

आपको इस जीव के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।