5 सबसे बुद्धिमान जानवर, जानिए उनसे जुड़ी रोचक बातें

आज इस लेख में मैं आपको जानवरों से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहा हूं। इन जानवरों को इंसानों की तरह ही बुद्धिमान माना जाता है। 

 

intelligent animals on earth
intelligent animals on earth

इसमें कोई शक नहीं है कि इंसान दुनिया का सबसे दिमागदार जीव है लेकिन, इस धरती पर कुछ ऐसे भी जानवर है जो कई बार इंसानों से भी अधिक बुद्धिमान लगते हैं। कई जानवर ऐसे भी होते हैं जो बिना बोले भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। ऐसे कई लोग है जिनको वाइल्ड लाइफ के बारे में लिखना और पढ़ना बहुत ही अच्छा लगता है। अगर आप भी वाइल्ड लाइफ से लगाव रखते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मोस्‍ट इंटेलीजेंट जानवरों की लिस्ट में आते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं इस रोचक सफर को और जानते हैं इन जानवरों से जुड़ी कुछ रोचक बातें-

1-डॉग

intelligent animals on earth inside

इसमें को शक नहीं है कि कुत्ता जानवरों में सबसे अधिक समझदार जानवरों में से एक है। वह इंसान से आसानी से दोस्ती कर लेता है। एक बार जब डॉग किसी को पहचान लेता है उसे कभी नहीं भूलता है। डॉग एक ऐसा जानवर है जो किसी भी चीज को बहुत ही आसानी से सीख लेता है, शायद यही वजह है कि अमूमन हर घर में डॉग मिल जाता है। डॉग अपने गुस्से के लिए भी जाना जाता है। कभी-कभी गुस्सा आने पर वो अपने मालिक को भी नहीं छोड़ता।

इसे भी पढ़ें:अगर घर में हैं छोटे बच्चे, तो जरूर पालें Pets

2-चिम्पांजी

know about top most intelligent animals on earth inside

इतिहास में ऐसा कई बार उल्लेख किया किया गया है कि इंसान और चिम्पांजी का डीएनए काफी मिलता जुलता है। कई वैज्ञानिक ये दावा भी करते हैं कि अगर चिम्पांजी को ट्रेनिंग दी जाए तो वो इंसानों की तरह बोल सकता है। चिम्पांजी बहुत ही जल्द किसी भी इशारे को समझ जाते हैं शायद यही वजह है कि इसे सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक माना जाता है। (पालतू जानवरों को कभी न खिलाएं ये चार फूड्स)

3-हाथी

top most intelligent animals on earth inside

हाथी जितना विशाल दिखाई देता है उतना ही शांत और समझदार होता है, लेकिन कभी-कभी हाथी का स्वभाव उग्र हो जाता है। हाथी किसी भी बात को बहुत जल्दी ही समझ लेता है। आपने ये ज़रूर देखा होगा कि महावत की बात हाथी कितनी आसानी से समझ लेता है। हाथी के बारे में ये भी माना जाता है कि इंसानों के बाद हाथी एकमात्र ऐसा जानवर हैं जो मृतकों पर शोक मानते हैं। हाथी एक ऐसा जानवर है जिसे भारतीय संस्कृति में पूजा भी जाता है।(पेट्स की हेल्‍प दूर भगाएं स्‍ट्रेस)

4-डॉल्फिन

डॉल्फिन भी इसी सूची में है। डॉल्फिन जल में रहने वाला एक ऐसा जीव है जिसकी मनुष्यों से अच्छी दोस्ती रहती है। (कपड़ों से हटाना है पेट्स के बाल) डॉल्फिन के बारे में कहा जाता है कि लगभग 20 वर्षों तक अपने साथी के साथ सवांद की बातों को याद रख सकती हैं। इसे जल में रहने वाले सबसे भावनात्मक जीव में से एक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:पालतू जानवर भी सिखा सकता है आपको बहुत कुछ


5-तोता और कौआ

about top most intelligent animals on earth inside

तोता और कौआ को भी पशु-पक्षियों में बुद्धिमान माना जाता है। तोता बहुत ही जल्दी किसी भी बात को आसानी से सिख लेते हैं। वही कौआ किसी भी समस्या को बड़ी जल्दी भाप लेता है। हालांकि इस सूची में सिर्फ यहीं पशु-पक्षी नहीं है। व्हेल, चींटी, छिपकली और ऑक्‍टोपस को भी सबसे अधिक बुद्धिमान जीवों में गिना जाता है।(जूलॉजी में बनाएं करियर)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@barkinglotinc.com,myanimals.com)

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP