
जानवर हो या मनुष्य पानी सभी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानती है कि दुनिया में एक ऐसा पक्षी भी है जो कभी भी पानी नहीं पीता है। यह सुनने में आपको भले अजीब लग रहा हो लेकिन यह सच है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एस ऐसे ही पक्षी के बारे में कुछ रोचक बातें बताने वाले हैं।
जैकोबिन कोयल (Jacobin Cuckoo) एक ऐसा पशु हो जो पानी पीना पसंद नहीं करता है। ये केवल बरसात के मौसम में साल में एक बार ही पानी पीता है। इसे आम भाषा में पपीहा भी कहा जाता है।

जैकोबिन कोयल यानी चातक को भारत में एक भाग्यशाली पक्षी के रूप में भी देखा जाता है। कहा जाता है कि यह केवल बरसात का पानी ही पीता है। वह भी साल में केवल एक बार ही यह बारिश का पानी पीता है। इस खास पक्षी का नाम चातक है। इसे कई बार प्यास लगी रहती है, लेकिन यह कोई और पानी नहीं पीता है।(डॉग को हेल्दी रखने के टिप्स)
इसे भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे खूबसूरत जानवरों के बारे में जानें
भारत में चातक की 2 तरीके की प्रजाति पाई जाती है। इस पक्षी से जुड़ी एक अनोखी बात यह है कि ये अपने अंडे दूसरे पक्षियों के घोंसले में देता है। दरअसल, चातक अपने मेजबान के तौर पर बब्बल और बुलबुल जैसे आकार के पक्षियों को देखता है। सिर्फ एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में ही चातक पक्षी पाया जाता है। बताया जाता है कि यह पक्षी आसमान में ही ज्यादातर समय तक टकटकी लगाकर रहता है।
इसे भी पढ़ेंः जानवरों से जुड़ी ये वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगी आप इमोशनल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।