समुद्र की जासूस भी करती है आराम, गहराइयों से निकलकर पनडुब्बियां भी लेती हैं ब्रेक... जानिए कहां होती है इनकी पार्किंग

Where Do Submarines Park: भारत के आंध्र प्रदेश में नया नौसैनिक अड्डा बनाया जा रहा है, जो परमाणु पनडुब्बियों और युद्धपोतों को समंदर से निकाल कर रखी जाएगी। आसान भाषा में कहें, तो यह जगह इनके लिए पार्किंग का काम करेगी।
image
image

Submarine Base Locations: तीन तरफ से समंदर से घिरे भारत के तटीय क्षेत्रों पर हमेशा दुश्मन की नजरे बनी रहती हैं। इन खतरों से निपटने के लिए भारत की नौसेना के पास लाखों सैनिक, सैकड़ों युद्धपोत और पनडुब्बियां हैं, जो दुश्मनों को धूल चटाने के काम आता है। साथ ही इनके सहारे भारत अपने हजारों किमी लंबे कोस्टल क्षेत्र की सुरक्षा करता है। जब हम पनडुब्बियों का नाम सुनते हैं, तो दिमाग में एक बड़ी और हाई-टेक मशीन की इमेज सामने आती है, जो सैकड़ों फीट गहराई में दुश्मनों की खोज लेती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये 'समुद्र की जासूस' वह एक्टिव कैसे रहती हैं? क्या उन्हें कभी आराम नहीं मिलता? अब ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि समंदर में जासूसी करने वाली पनडुब्बियों को कहां पर रखा जाता है। चलिए इस लेख में जानते हैं कि दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली पनडुब्बियां कहां रखी जाती है।

कहां रखी जाती हैं पनडुब्बियां?

where do submarines park after surfacing

पनडुब्बियों की ये पार्किंग कोई आम जगह नहीं होती। ये बेहद सीक्रेट और हाई-सिक्योरिटी वाले नेवल बेस होते हैं, जो समुद्र के किनारे या अंदर बने होते हैं। यहां पनडुब्बियां न सिर्फ रिफ्यूल और रिपेयर होती हैं, बल्कि क्रू मेंबर्स को भी आराम मिलता है। बता दें कि कुछ आधुनिक बेस पानी के अंदर ही बने होते हैं, जहां पनडुब्बी बिना सतह पर आए छुपकर रुक सकती है। इसके अलावा भारत में विशाखापट्टनम जैसे शहरों में ऐसी कई सुविधाएं मौजूद हैं, जहां पनडुब्बियों को सीक्रेट तरीके से मेंटेन किया जाता है।

पार्किंग के लिए बन रहा नया पार्किंग

where do submarines park after surfacing from ocean depths

बता दें कि आंध्र प्रदेश में एक नया अड्डा बन जा रहा है, जो रामबिल्ली नाम के तटीय गांव के पास बना रहा है। यह गांव विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय से सिर्फ 50 किलोमीटर दक्षिण में है। इस पार्किंग में पनडुब्बियों को जमीन के नीचे सुरक्षित स्थान और सुरंगों का जाल बिछाया गया है। इससे पनडुब्बियां बिना किसी जानकारी से बंगाल की खाड़ी में आ-जा सकेंगी। इसके साथ ही वे मलक्का जलडमरूमध्य और उससे आगे तक गश्त कर सकेंगी। यहां ये पनडुब्बियों को पार्क किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर समंदर पर उतर सकेंगी।

इसे भी पढ़ें-कभी सोचा है आपने, आखिर समुद्री जहाज कैसे पता करते हैं अपना रास्ता? यहां जानिए इसके पीछे क्या है खास वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Meta ai


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • पनडुब्बी का इस्तेमाल कौन करता है?

    सेनाएं और वैज्ञानिक समुद्र के अंदर गहरे जाने के लिए पनडुब्बियों का इस्तेमाल करते हैं।