Dwarka Darshan By Submarine: भारत में पहली बार सबमरीन से होगा पर्यटन, अब समुद्र में डूबी द्वारका के दर्शन कर पाएंगे लोग

अब पानी के नीचे सबमरीन की मदद से यात्रा संभव हो सकेगी। यकीन मानिए इसमें यात्रा करने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप कोई सपना देख रहे हैं। 

 

gujarat launch country first submarine tourism dwarka

देश में विकास अग्रसर है। ट्रेन-फ्लाइट से लेकर समुद्री मार्ग तक हर तरफ विकास का कार्य जोरों शोरों पर चल रहा है। सबसे खास बात यह है कि अब लोग समुद्र में डूबी भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी को भी देख पाएंगे। यह सुनने में एक सपना जैसा ही लगता है। सरकार द्वारा समुद्र में डूबी मूल द्वारका नगरी को देखने के लिए एक पनडुब्बी परियोजना लाई गई है।

समुद्र में लोग अब 300 फीट नीचे जाकर द्वारका शहर को देख पाएंगे। इसके लिए अब सरकार अब समुद्र के अंदर एक पनडुब्बी चलाएगी। हजारों साल पहले समुद्र में डूबी भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका को देखने का सपना अब पूरा हो जाएगा। देश में पहली बार ऐसा हो रहा है।

कब तक हो जाएगा काम पूरा

Dwarka Darshan By Submarine

पनडुब्बी की मदद से द्वारका दर्शन करने का मौका दिवाली तक मिल सकता है। उम्मीद लगाई गई है कि दिवाली तक सेवा शुरू होगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राज्य सरकार ने सरकारी कंपनी डॉक शिपयार्ड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इसके साथ ही मूल द्वारका (बेट द्वारका) में अरब सागर पर एक बड़ा केबल ब्रिज बनाया जा रहा है।

गुजरात वाइब्रेंट समिट के दौरान इसका ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि पनडुब्बी का यह दौरा करीब दो से ढाई घंटे तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें- झीलों के शहर उदयपुर की ये लेक है सबसे खास, जानें क्यों कहा जाता है इसे सबसे पुराना

पनडुब्बी का वजन

Dwarka Darshan  Submarine

द्वारका दर्शन के लिए पानी में जाने वाली पनडुब्बी का वजन लगभग 35 टन होग। एक साथ 30 लोग इसके अंदर बैठकर पानी के अंदर जा सकेंगे। हर सीट पर विंडो होगी, यानी सीटें एक कतार में लगी होगा, जिससे लोग आसानी से समुद्री जीवन को देख पाएंगे।

साथ ही, लोगों के साथ 2 गोताखोर और एक गाइड भी अंदर रहेगा। 6 अन्य लोग क्रू मेंबर होंगे और 2 ड्राइवर। साथ ही, एक तकनीशियन भी पनडुब्बी में साथ जाएगा।(भारत के सबसे सस्ते हिल स्टेशन्स)

हर यात्री को ऑक्सीजन मास्क, फेस मास्क और स्कूबा ड्रेस पहनाई जाएगी। पनडुब्बी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। जिससे आप पनडुब्बी में बैठकर हर तरह की गतिविधी देख पाएंगे, साथ ही इसे स्क्रीन पर रिकॉर्ड कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- Gujarat Travel: सर्दियों में गुजरात की इन हसीन जगहों को एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं, जल्दी पहुंचें

पनडुब्बी का किराया

गुजरात सरकार ने अब तक किराये की घोषणा नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसे किराए पर लेना महंगा हो सकता है। सरकार आम लोगों को ध्यान में रखते हुए इसमें सब्सिडी दे सकती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP