Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

जब सुभाष घई की फिल्म देखकर गोविंदा ने ठानी थी हीरो बनने की

गोविंदा ने अपने अभिनय के जरिए इंडस्ट्री में और फैंस के बीच अलग छाप छोड़ी है। उनकी जिंदगी में मुश्किल वक्त भी आया लेकिन उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें एक्टर ही बनना है।
Updated:- 2023-05-28, 12:00 IST
image

गोविंदा ने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग की एक अलग छाप छोड़ी है। कॉमेडी हो, डांस हो या फिर गंभीर अभिनय, गोविंदा ने फैंस का दिल जीता है। गोविंदा के डांस स्टेप्स, उनके डायलॉग्स, उनके अभिनय करने को देखकर ऐसा लगता है की उनके निभाए किरदारों को शायद कोई और उस तरह से नहीं निभा सकता है। वह परदे भी कभी आंटी बनकर उतरे, कभी कुली बनकर तो कभी हीरो बनकर, लेकिन हर रोल में उनका अंदाज काबिलेतारीफ था। गोविंदा ने अपनी जिदंगी में बहुत स्ट्रगल फेस किया और उसके बाद यह मुकाम हासिल किया। क्या आप जानते हैं कि गोविंदा ने हीरो बनने की कैसे ठानी थी? क्यों गोविंदा ने सुभाष घई की फिल्म देखकर अपने दोस्तों से एक खास बात कही थी? चलिए गोविंदा की जिदंगी से जुड़े कुछ खास किस्से आपको बताते हैं।

सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' देखकर कही थी यह बात

govinda kissa

गोविंदा ने अपने दोस्तों के साथ सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' देखी थी। इस फिल्म से जैकी श्रॉफ को इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। फिल्म को देखने वह अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे। गोविंदा और उनके दोस्तों को पहले तो इस फिल्म की टिकट ही नहीं मिली थी। बहुत मुश्किल से टिकट मिली और फिर गोविंदा ने दोस्तों के साथ यह फिल्म देखी। फिल्म देखते वक्त उन्होंने अपने दोस्तों से कहा था कि देखना, मैं भी हीरो बनूंगा और एक दिन इन्हीं सुभाष घई के साथ मैं काम करूंगा। इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाउंगा।

पहली कमाई से किया था यह काम

govinda struggle

गोविंदा ने अपनी पहली कमाई(बॉलीवुड स्टार्स की पहली कमाई) से अपनी मां के लिए साड़ी खरीदी थी। जब इस साड़ी को लेकर वह अपनी मां के पास जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में कई बार इस साड़ी को खोलकर भी देखा और हर बार वह बस इसी बात को सोचकर खुश हो रहे थे कि उन्होंने अपनी कमाई से अपनी मां के लिए कुछ खरीदा है। उनकी आंखों से आंसू भी झलक रहे थे।

यह भी पढ़ें- 15 साल की लड़की से प्यार कर बैठे थे गोविंदा, खुद बताया किस्सा

एक से बढ़कर एक हिट फिल्में

गोविंदा ने लंबा वक्त मुश्किलों में भी गुजारा है। एक बार अपनी मां को ट्रेन में चढ़ाने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। मुश्किलों के बीच गोविंदा ने तय किया था वह एक दिन बड़े अभिनेता बनेंगे और उन्होंने ऐसा कर भी दिखाया। गोविंदा ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। राजा बाबू, दूल्हे राजा, हीरो नं 1, साजन चले ससुराल , आंटी नं 1, दीवाना मस्ताना और भी कई फिल्मों के जरिए गोविंदा ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की जिन फिल्मों ने रचा इतिहास, पहले किसी और को हुई थीं ऑफर

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।