herzindagi
when and how to use fertilizer in plant during summer

गर्मियों में खाद कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए? जानें

अगर आप भी पौधे की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो गर्मियों में खाद कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए, आइए इसके बारे में जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-05-10, 13:37 IST

How To Use Fertilizer In Plant During Summer: गर्मियों का मौसम कई पौधों के लिए अच्छा होता है। गर्मी में पौधों को भरपूर मात्रा में धूप मिलती है जिकसी वजह से पौधे जल्दी से बढ़ते हैं और फल-फूल भी अधिक होते हैं।

गर्मी के मौसम में पौधे की ग्रोथ को बनाए रखने के लिए उसमें खाद और उर्वरक डालना भी बहुत जरूरी होता है। अगर सही समय पर खाद नहीं डालते हैं तो पौधा खराब भी हो सकता है।

अगर आपके भी मन में ये सवाल हैं कि गर्मियों में कब, कितनी बार और कैसे खाद डालें, तो हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

गर्मियों में खाद डालने का सही समय

when to use fertilizer in plant during summer

पौधों में गर्मियों के समय खाद या उर्वरक डालने का सही समय की बात करें तो सुबह और शाम का समय सबसे बेस्ट माना जाता है। इन दोनों ही समय में तापमान ठंडा होता है और खाद के वाष्पीकरण को रोकता है।

अगर दोपहर में खाद डालते हैं तो कई बार पौधे की पत्तियां जल जाती हैं। कई बार हीट के चलते पौधे मर भी जाते हैं। दोपहर में खाद डालने की वजह से कई बार पौधे की जड़ और मिट्टी को भी नुकसान हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:वजन बढ़ाने और घटाने वाला यह पौधा आप भी घर पर जरूर लगाएं

गर्मियों में पौधे में खाद कैसे डालें?

how to use fertilizer in plant during summer

गर्मी के मौसम में किसी भी पौधे में खाद डालने का एक तरीका होता है। ऐसे नहीं कि खाद लिया और पौधों में डाल दिया। गर्मी के मौसम में खाद डालने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले पौधे की मिट्टी को हल्का लूज कर लें।
  • इधर एक कप खाद में 1 कप मिट्टी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब खाद को लूज मिट्टी में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।(Herbs Plants के लिए बेस्ट 3 खाद)
  • मिट्टी में खाद मिक्स करने के बाद 1-2 मग पानी डालना न भूलें।

यह विडियो भी देखें

गर्मी में कितने अंतराल पर खाद डालना चाहिए?

tips to use fertilizer in plant during summer

गर्मियों के दौरान पौधों में कितने अंतराल के बाद खाद डालना चाहिए यह भी बहुत महत्वपूर्ण सवाल है। आमतौर पर गर्मियों के मौसम में खाद या उर्वरक को 2 से 3 सप्ताह का अंतराल रखते हुए खाद डालना बेस्ट माना जाता है।

आपको बता दें कि कई बार खाद पैकेजिंग पर भी लिखा होता है कि कितने समय के अंतराल पर पौधों में खाद डालना चाहिए। हालांकि, कुछ पौधों में पौधों में अधिक या कम बार खाद डालने की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें:गार्डन टूल्स से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका


गर्मी में किन फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए?

ways to use fertilizer in plant during summer

गर्मी के मौसम में पौधों के लिए किन खादों का इस्तेमाल कर रहे हैं यह भी जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि गलत खाद का इस्तेमाल करने से पौधे कभी भी मर सकते हैं। गर्मी के मौसम में जैविक खाद का इस्तेमाल करना बेस्ट माना जाता है। इसके अलावा गोबर युक्त खाद को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप केमिकल खाद का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बता दें कि केमिकल खाद की वजह से पौधे मर भी सकते हैं। कई केमिकल खाद में ज्वलनशील पदार्थ मिक्स होते हैं जिसकी वजह से पौधे खराब हो जाते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।