Shanidev Ko Kya Na Chadhaye: शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा का विधान है। शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसके अलावा, शनिदेव को स्वभाव से क्रोधी भी माना जाता है। ऐसे में शनिदेव को उनकी पूजा के दौरान प्रिय वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए जिससे वह प्रसन्न रहें और कृपा बरसाते रहें। वहीं, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें शनिदेव को चढ़ाने से उनका क्रोध बढ़ सकता है और आपको कष्ट भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
शनिदेव को न चढ़ाएं ये फूल (Do Not Offer This Flower To Lord Shani)
शनिदेव को हमेशा पारिजात का फूल चढ़ाना चाहिए। शनिदेव को गेंदे का फूल चढ़ाने से बचना चाहिए। यूं तो गेंदे का फूल सभी देवी-देवताओं के लिए अच्छा माना गया है लेकिन शनिदेव को इसे चढ़ाने से वह रुष्ट हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें:क्या नीम के पेड़ की पूजा कर सकते हैं?
शनिदेव को न चढ़ाएं ये दाल (Do Not Offer This Cereal To Lord Shani)
शनिदेव को पीली दाल भी नहीं चढ़ानी चाहिए। इससे शनिदेव अप्रसन्न होते हैं और उनके क्रोध का सामना व्यक्ति को मुसीबतों के माध्यम से अपने जीवन में काना पड़ता है। शनिदेव को काली दाल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें:घर में कहां-कहां जलाना चाहिए अलसी के तेल का दीया?
शनिदेव को न चढ़ाएं ये वस्तुएं (Do Not OfferThese Things To Lord Shani)
कई लोग शनिदेव को भी अन्य देवी-देवताओं की ही तरह पीला तिलक अर्पित कर देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। शनिदेव को हमेशा लाल रंग का चंदन लगाने का विधना है। इससे शनिदेव की कृपा व्यक्ति को मिलती है।
इसके अलावा, शनिवार के दिन अक्सर लोग दान में लाल-पीला या अन्य रंगों के वस्त्र दान करते हैं। जबकि शनिदेव को प्रसन्न करने हेतु काले रंग का वस्त्र दान करना चाहिए। अन्य किसी भी रंग का वस्त्र दान न करें।
अगर आप भी शनिदेव की पूजा करते हैं तो आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर शनिदेव को कौन सी चीजें अर्पित नहीं करना चाहिए और क्या है उसके पीछे का कारण एवं उससे मिलने वाले दुष्प्रभाव। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों