ज्योतिष के अनुसार शनि ऐसा ग्रह है जिसका कुंडली में सबसे ज्यादा प्रभाव होता है। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसके जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है और जिस पर शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाती है उसके जीवन में दुखों का वास होने लगता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग -अलग तरह के तरीके आजमाते हैं जिससे उन्हें किसी भी बुरे समय का सामना न करना पड़े।
शनि को कर्म का स्वामी माना जाता है, इसलिए इसके अच्छे प्रभाव से करियर में सफलता के योग बनते हैं। वहीं अगर कुंडली में शनि कमजोर है तो आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं के साथ आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि आप शनि के दुष्प्रभाव की वजह से किसी समस्या का जीवन में सामना कर रहे हैं तो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए यहां बताए कुछ आसान उपाय आजमा सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि घर की सुख समृद्धि के लिए और शनिदेव की कृपा पाने के लिए आप कौन से उपाय आजमा सकते हैं।
पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं
शनिवार के दिन यदि आप पीपल के वृक्ष पर जलचढ़ाएंगे तब ये उपाय आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद करेगा। पीपल में जल चढ़ाते समय आपको ध्यान देना होगा कि आप हमेशा प्रातः काल ही इसमें जल चढ़ाएं।
शनिवार के दिन काले कपड़े पहनें
काले रंग के कपड़े शनिदेव के पसंदीदा वस्त्र माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आप शनिवार के दिन काले कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलते हैं तो आपको कार्यों में सफलता मिलती है। लेकिन कुछ लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही होती है उन्हें काले कपड़े पहनने से पहले ज्योतिषीय परामर्श जरूर लेना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:शनि के गोचर से इन राशियों पर हो सकता है असर, शनि की ढैय्या के ज्योतिषीय उपाय
काले कुत्ते को रोटी खिलाएं
यदि आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन से कठिनाइयां दूर होने के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। यदि आप रोटी में घी लगाकर काले कुत्ते को खिलाएंगे तो ये आपके लिए ज्यादा लाभकारी होगा।
शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं
घर में खुशहाली लाने के लिए आप शनिवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव से समृद्धि की प्रार्थना करें। इसके साथ ही आप शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
Recommended Video
काली चीजों का दान करें
दान पुण्य से जीवन में कुशलता आती है। यदि आप शनिदेव की कृपा दृष्टि पाना चाहती हैं तो शनिवार के दिन किसी गरीब को काली चीजों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि काली चीजें जैसे काली उड़द दाल, काली सरसों या फिर काले कपड़ों के दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
शनिवार के दिन मांस मदिरा का सेवन न करें
वैसे तो मांस मदिरा का सेवन किसी भी रूप में अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन शनिवार के दिन भूलकर भी आपको मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में दुखों का आगमन हो सकता है और शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Saturday Special: घर की सुख समृद्धि और धन धान्य के लिए शनिवार के दिन करें ये उपाय
शनिदेव की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए आप यहां बताए कुछ उपायों को आजमा सकते हैं और जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com, wallpaper.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।