Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:01 AM IST

क्या नीम के पेड़ की पूजा कर सकते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीम के पेड़ में मां दुर्गा का वास माना गया है। इसके अलावा, नीम के पेड़ का नाता मंगल ग्रह से होता है। ऐसे में नीम के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। 
Updated:- 2024-03-26, 15:34 IST
image

Neem Ke Ped Ki Puja Karne Se Kya Hota Hai: हिन्दू धर्म में कई ओसे पेड़ या पौधे हैं जिनकी पूजा करना शुभ माना गया है। वहीं, कुछ ऐसे भी पेड़ हैं जिनकी पूजा करने से बचना चाहिए। इसी कड़ी में आज ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि नीम के पेड़ की पूजा करना शुभ है या अशुभ और क्या है इसके पीछे का तर्क। 

क्या नीम के पेड़ की पूजा करना शुभ है?

what happens if we worship neem

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीम के पेड़ में मां दुर्गा का वास माना गया है। इसके अलावा, नीम के पेड़ का नाता मंगल ग्रह से होता है। ऐसे में नीम के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। हालांकि नीम के पेड़ को घर में उगाना अशुभ माना गया है। हां, लेकिन घर के बाहर लगे नीम के पेड़ की पूजा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: घर में कहां-कहां जलाना चाहिए अलसी के तेल का दीया?

नीम के पेड़ की पूजा करने से न सिर्फ मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है बल्कि मंगल ग्रह भी मजबूत होता है। नीम के पेड़ की पूजा से मांगलिक दोष तक दूर हो जाता है। मंगल ग्रह का कुंडली में स्थान उच्च होता है जिसके कारण मंगल ग्रह से मिलने वाले शुभ परिणाम जीवन में नजर आने लग जाते हैं। 

what happens if we worship neem tree

नीम के पेड़ की पूजा करने से मां दुर्गा का सानिध्य प्राप्त होता है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। घर पर आया या आने वाला हर संकट टल जाता है। घर में शांति स्थापित होती है। पारिवारिक क्लेश दूर होता है। ग्रह दोष शांत होता है। 

यह भी पढ़ें: किताब में गुलाब की पंखुड़ी रखने से क्या होता है?

नीम के पेड़ को कड़वाहट के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में नीम के पेड़ की पूजा विधिवत नहीं होती है। नीम की पूजा में सिर्फ लाल चंदन और जल का प्रयोग किया जाता है। नीम के पेड़ की पूजा करते समय उस प लाल चंदन लगाएं और फिर अपनी प्रार्थना करते हुए जल अर्पित करें।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर नीम के पेड़ की पूजा करनी चाहिए या नहीं और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: wikipedia, herzindagi, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।