herzindagi
where flaxseed oil lamp can be lit at home

घर में कहां-कहां जलाना चाहिए अलसी के तेल का दीया?

यूं तो सरसों और तिल के तेल का दीया जलाना सबसे ज्यादा शुभ माना गया है लेकिन अलसी के तेल का दीया जलाना भी लाभकारी माना गया है।
Editorial
Updated:- 2024-03-26, 12:59 IST

Ghar Mein Kaha Jalaye Alsi Ke Tel Ka Diya: हिन्दू धर्म में दीया जलाने का बहुत महत्व माना जाता है। दीया जलाना देवी-देवताओं के आवाहन का प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि दीया जलाते समय किस तेल से उसे जलाया जाए यह भी ज़रूरी है। यूं तो सरसों और तिल के तेल का दीया जलाना सबसे ज्यादा शुभ माना गया है लेकिन अलसी के तेल का दीया जलाना भी लाभकारी माना गया है। हालांकि अलसी के तेल का दीया जलाते समय उसकी दिशा या स्थान का ध्यान रखना आवश्यक है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि घर में कहां-कहां अलसी के तेल का दीया जलाना चाहिए और क्या हैं उसके लाभ। 

अलसी के तेल का दीया जलाने से क्या होता है?

ghar mein kaha jalana chahiye alsi ke tel ka diya

अलसी मां लक्ष्मी की प्रिय मानी गई है। ऐसे में अलसी के तेल का दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। मां लक्ष्मी का घर में निवास होता है। घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है और कर्ज, तंगी, अधिक खर्च आदि समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। 

यह भी पढ़ें: शाम को दीपक जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

इसके अलावा, धन लाभ के योग बनने लगते हैं। धन के नए-नए मार्ग खुलते हैं। धन में वृद्धि होती है। नौकरी में तरक्की होती है और आय में बढ़ोतरी के रास्ते बनते हैं। साथ ही, व्यापार में भी मुनाफा होता है। व्यापार भी फलने-फूलने लगता है। जीवन में सफलता प्राप्त होती है।    

घर में कहां जलाना चाहिए अलसी के तेल का दीया?

ghar mein kaha jalaye alsi ke tel ka diya

घर में अलसी के तेल का दीया पश्चिम और पूर्व दिशा में जलाना चाहिए। पश्चिम दिशा मां लक्ष्मी के साथ-साथ शनिदेव की भी मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में अलसी के तेल का दीया जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। शनिदेव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: हिन्दू धर्म में क्यों है रात को दीया जलाने की मनाही?

इसके अलावा, घर के मुख्य द्वार, घर के मंदिर वाले कमरे और तुलसी के पास भी अलसी का दीया जला सकते हैं। इन स्थानों पर अलसी के तेल का दीया जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और धन बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं। ग्रह दोष भी नष्ट होता है।

यह विडियो भी देखें

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में कौन-कौन से स्थानों पर अलसी के तेल का दीया जलाना चाहिए और क्या हैं उसके लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: freepik, herzindagi   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।