Tiles cleaning: यह कहना गलत नहीं होगा कि टाइल्स को साफ रखना बेहद मुश्किल काम होता है। टाइल्स को रोजाना साफ करने के बावजूद भी इस पर धूल-गंदगी जम जाती है। कई बार तो दाग भी लग जाते हैं, जिसके कारण घर की खूबसूरती कम हो जाती है।
आजकल घर में व्हाइट टाइल्स लगवाई जाती हैं, क्योंकि इससे घर सुंदर दिखता है। अगर आप भी व्हाइट टाइल्स को शीशे जैसा चमकाना चाहती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। सफेद टाइल्स को साफ करने के लिए आप क्लीनर के बजाय घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। चलिए जानते हैं, कैसे साफ करें व्हाइट टाइल्स।
अमोनिया पाउडर से कैसे साफ करें टाइल्स? (What To Use For White Tiles Cleaning)
क्या हो जब घर की टाइल्स बेहद गंदी हो जाए? कई बार सही तरीके से साफ-सफाई न करने के कारण टाइल्स जल्दी गंदी हो जाती हैं। क्या महंगे क्लीनर के उपयोग के बावजूद भी टाइल्स की चमक फीकी है? ऐसे में आपको टाइल्स को साफ करने के लिए अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। अमोनिया पाउडर क्लीनिंग के लिए बेहद फायदेमंद है। इस पाउडर की मदद से आप घर के कई कामों को आसान बना सकती हैं। टाइल्स को शीशे जैसा चमकाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- 2-3 चम्मच अमोनिया पाउडर में आधा कप सिरका डालें।
- अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि यह गाढ़े पेस्ट में बदल जाए।
- अमोनिया पाउडर के इस पेस्ट को टाइल्स पर लगाएं।
- अब बड़े ब्रश की मदद से टाइल्स को अच्छे से रगड़ लें।
- कुछ देर टाइल्स को अच्छे से रब करने के बाद गर्म पानी से टाइल्स को धो लें।
- आप पाएंगी कि अमोनिया पाउडर के इस्तेमाल से टाइल पहले जैसी व्हाइट हो गई हैं और इन पर किसी प्रकार का कोई दाग भी नहीं बचा है।
गंदी सफेद टाइल्स को साफ कैसे करें? (Hacks To Clean White Tiles)
टाइल्स को साफ करने के लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड केमिकल है। इस केमिकल की मदद से दाग-धब्बे को हटाने से लेकर चीजों को डिसइंफेक्ट किया जा सकता है। टाइल्स को चमकदार बनाने के लिए आपको हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा चाहिए होगा।
- आधा कप बेकिंग सोडा में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालें।
- इस केमिकल की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए, ताकि पेस्ट गीला न हो।
- अब चम्मच की मदद से हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब ब्रश पर इस पेस्ट को लगाएं और टाइल्स को साफ कर लें।
बोरेक्स पाउडर से टाइल्स साफ करने का तरीका? (Cleaning Tips For White Tiles)
गंदे व्हाइट टाइल्स को साफ करने के लिए बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पाउडर आपको आसानी से स्टोर्स पर मिल जाएगा।
- आधे कप बोरेक्स पाउडर में 1 कप सिरका, थोड़ा-सा लिक्विड सोप और गर्म पानी डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- इस मिश्रण को टाइल्स पर लगाकर कुछ देर ब्रश से रगड़ें।
- करीब आधे घंटे बाद गर्म पानी से टाइल्स को साफ कर लें।
- इस पेस्ट से न केवल टाइल्स साफ हो जाएंगी, बल्कि यह डिसइंफेक्ट करने में भी मददगार है।
इसे भी पढ़ें:इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई
टाइल्स को साफ करने के लिए क्लीनर कैसे बनाएं? (How To Clean Tiles)
टाइल्स को साफ करने के लिए बाजार में क्लीनर मिलते हैं, लेकिन आपको इन्हें खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाजार में मिलने वाले क्लीनर महंगे भी होते हैं। आप घर पर ही टाइल्स क्लीनर बना सकती हैं-
- एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में व्हाइट विनेगर, रबिंग अल्कोहल, पानी, ½ चम्मच लिक्विड डिश सोप और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल डालें।
- बोतल को अच्छे से हिला लें, ताकि सभी चीजें मिक्स हो जाए।
- अब इसे टाइल्स पर स्प्रे करें।
- कुछ देर लिक्विड को टाइल्स पर अब्जॉर्ब होने दें और आखिर में एक साफ गीले कपड़े से टाइल्स को पोंछ लें।
टाइल्स को साफ करने से जुड़े हैक्स?
- टाइल्स को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से दाग को हटाने में मदद मिलती है।
- टाइल्स गंदी न हो, इसके लिए रोजाना एक साफ गीले कपड़े से इसे पोंछ लें।
- किचन की टाइल्स को साफ और इन पर लगे दाग को हटाने के लिए गैस के पास वाली टाइल्स पर कोई कपड़ा या शीट लगा सकती हैं। इससे टाइल्स पर तेल के दाग नहीं लगेंगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों