herzindagi
How can you protect yourself after a flood

बरसात के समय बाढ़ जैसी स्थिति से बचने के लिए पहले से कर लें ये काम, नहीं होना पड़ेगा परेशान

तेज बारिश होने के कारण एक दो घंटे में ही सड़कों में घुटने तक पानी भर जाता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें हमेशा सहज रहना चाहिए ताकि इस समस्या में परेशान होने के बजाय समाधान निकाला जा सके। 
Editorial
Updated:- 2024-08-01, 14:58 IST

देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कारण होने वाली आपदा की खबरें आए-दिन सामने आ रही हैं। केरल के वायनाड ले लेकर कुल्लू-मनाली में भारी नुकसान हो चुका है। पिछले दिन पुणे, सूरत से ऐसी भयावह घटना की खबर सामने आई थी। बीते दिनें लगातार दो से तीन घंटे बारिश होने के कारण लखनऊ, दिल्ली, बेंगलुरु और तमाम राज्यों में बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। यह दशा न केवल पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को मिल रही है बल्कि आम जगहों पर बाढ़ जैसी दिक्कत देखने को मिल रही है। 1 से 2 घंटे की बरसात में पानी सड़क के साथ-साथ घर के अंदर भी भर रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलते है रहते वक्त कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका ध्यान रख आप बाढ़ जैसी स्थिति में खुद को सेव रख सकते हैं। 

बाढ़ आने से पहले ही कर लें ये काम

How to protect yourself after a heavy rain

  • अगर आपको लगता है कि इस स्थान पर पानी भर सकता है, तो बारिश के दौरान घर को बनवाने का काम न करें। अगर घर में कोई दिक्कत है तो उसे बारिश से पहले ही निपटा लें। 
  • यदि बाढ़ आने की आशंका है तो भट्टी , वाटर हीटर तथा बिजली बोर्ड को किसी ऊंचे स्थान पर रखें और इसके उपयोग से बचें।
  • अपने घर की नालियों में बाढ़ के पानी को घुसने से रोकने के लिए सीवर ट्रैप्स में चेक वाल्व लगवाएं।
  • अपने एरिया के अधिकारियों से यह पता लगाएं कि आपके क्षेत्र में घर में बाढ़ के पानी को घुसने से रोकने के लिए किन तरीकों का प्रबंध किया है। रिसाव को रोकने के लिए अपने बेसमेंट में वाटर प्रूफिंग कम्पाउंड से दीवारों को सील करना।

इसे भी पढ़ें- बरसात के मौसम में बढ़ जाता है करंट लगने का खतरा, इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर आपके एरिया में पानी का स्तर बढ़ने वाला है, तो क्या करें

How to save flood water

  • बाढ़ की जानकारी के लिए रेडियो सुनना या टेलीविजन को देखते रहें।
  • होशियार और सजग रहें कि अचानक बाढ़ भी आ सकती है। ऐसी स्थिति में आप पहले से तय करें कि आप कहां जाएंगे। साथ ही ऊचें स्थान जाने के लिए किसी हिदायत का इंतजार न करें।
  • नदियों, नहरों, नालों तथा अचानक बाढ़-ग्रस्त होने वाले अन्य क्षेत्रों के बारे में पहले से अपडेट रहें। इन क्षेत्रों में तेज बारिश होने से आकस्मिक बाढ़ आ सकती है।
  • यदि बाढ़ की आशंका है तो पहले ही घर को खाली और सामान को पैक कर सही जगह पर रख दें।
  • अपने घर को सुरक्षित करें। यदि आपके पास समय है तो घर के बाहर रखा फर्नीचर घर में लाएं। जरूरी चीजों को छत पर शिफ्ट करें।
  • उपयोगी सुविधाओं के मेन स्विचों या वाल्वों को तब तुरंत बंद कर दें। बिजली के उपकरणों को बिजली से अलग कर दें। गीले होने पर बिजली के उपकरणों को न छुएं।

यह विडियो भी देखें

बाढ़ से सुरक्षित निकलने के लिए इन बातों को याद रखें

safety precautions to be taken during floods

  • बहते पानी में न चलें आप गिर सकते हैं। पानी में चलते समय अपने आगे जमीन की सतह की मजबूती को जांचने के लिए छड़ी का प्रयोग करें।
  • बाढ़ वाले इलाकों में ड्राइविंग न करें। यदि बाढ़ का पानी आपकी कार के आस-पास जमा हो जाए तो कार को वहीं छोड़ दें। अगर आपके आस-पास ऐसी कोई जगह है जहां पानी नहीं आएगा वहां पर जाएं। अन्यथा खुद को सुरक्षित कर सकें क्योंकि वाहन पानी में तेजी से बह सकता है। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में इन चीजों के साथ न करें छेड़खानी, हो सकता है जानलेवा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik, Herzindagi

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।