बरसात के मौसम में बढ़ जाता है करंट लगने का खतरा, इन बातों का रखें खास ध्यान

भीषण गर्मी के बाद मानसून का आगमन हो चुका है। अधिक तापमान के कारण इस दौरान कई भयंकर ब्लास्ट से जुड़ी खबरों के बारे में सुनने को मिला था। बारिश का मौसम आने के बाद कई बार लोग यह सोचते हैं कि अब ब्लास्ट या फिर करंट का खतरा कम हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि बारिश के मौसम खास ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे को दावत दे सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप करंट से बच सकती हैं।
मानसून के मौसम में करंट से बचने के लिए क्या करें

बारिश होने के कारण अक्सर घरों की दीवारों पर नमी आ जाती है। कई बार ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं कि बिजली अर्थिंग की वजह कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती है। ऐसी कोई भी स्थिति पैदा न हो इसके लिए बिजली से जुड़े काम करते हैं हाथ और पैर को सुखाकर बोर्ड को टच करें।
इसे भी पढ़ें- मानसून में इन गलतियों की वजह से करंट मारता है कूलर, अपनाएं ये उपाय
कटे हुए तार को तुरंत कराएं रिपेयर
कई बार वायर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण हम घर पर ही उसे कट करके टेप लपेट देते हैं। अगर आपके घर पर ऐसा कोई तार है, तो इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर सही करवाएं। बता दें कि बारिश के मौसम में करंट फैलने का सबसे बड़ा कारण अर्थिंग का सही न होना होता है। इसलिए इसका उचित इंतजाम करवाएं।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का करें सही से उपयोग

हम सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान को कभी भी कैसे भी इस्तेमाल करने लगते हैं। करंट से बचने के लिए हमेशा सूखे चप्पल पहन का बिजली के उपकरण को टच करें। अगर किसी प्लग को स्विच बोर्ड में लगा रहे हैं तो ध्यान दें कि हाथ गिला न हो। बाथरूम में नहाते वक्त स्विच बोर्ड व बटन को न छुएं।
तीन वाले प्लग में अगर आप दो पिन वाला प्लग लगा रहे हैं तो माचिस की तीली का उपयोग न करें। इसके अलावा छिले हुए तार का इस्तेमाल करने के बजाय उसमें प्लास्टिक प्लग लगवाएं। नॉर्मल टेप की मदद से कभी भी किसी तार को न चिपकाएं।
इसे भी पढ़ें- बिजली के स्विच बोर्ड सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? बहुत कम लोग जानते हैं वजह
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।