Bhagwan Ram Ke Dhanush Ka Naam: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भक्त हमेशा प्रभु के बारे में जानना चाहते हैं। आपने भगवान राम के बारे में बहुत सी कथाओं में पड़ा भी होगा। हालांकि, आज हम आपको भगवान राम के बारे में नहीं बल्कि उनके धनुष के बारे में बताने वाले हैं। हर पड़ाव परश्री रामके साथ नजर आने वाले इस धनुष को चम्तकारी बताया जाता है।
क्या है श्री राम के धनुष का नाम (Bhagwan Ram Ka Dhanush)
- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के धनुष का नाम कोदंड था। यही कारण है कि भगवान राम को कोदंड नाम से भी जाना जाता था। कोदंड का अर्थ बांस से निर्मित होता है। माना जाता है कि भगवान श्री राम के पास 5.5 हाथ लंबा धनुष था। इस धनुष को देवता धनुष भी कहा जाता था क्योंकि इसे जब भी छोड़ा जाता था, वो कभी विफल नहीं होता था।
- एक दफा भगवान राम ने पिनाक धनुष को तोड़ा भी था। दरअसल भगवान शिव के पास एक बहुत शक्तिशाली धनुष हुआ करता था। शिव पुराण में बताया गया है कि यह धनुष बहुत विशालकाय था इसलिए इसे कोई भी नहीं उठा पाता था, लेकिन भगवान राम ने इसे उठाकर तोड़ दिया था।
जानें कोदंड धनुष की खासियत
कोदंड धनुष से छोड़ा गया हमेशा लक्ष्य प्राप्त करता था। इसी धनुष की मदद से भगवान राम ने लंका जाने के लिए समुद्र पर तीर छोड़े और उसके पानी को सुखा दिया था। राक्षसों का वध करते वक्त भी इस धनुष बाण ने प्रभु राम की बहुत मदद की। इस चमत्कारी धनुष के नाम से भारत में एक मंदिर भी बना हुआ है।
रावण के धनुष का नाम भी जानें
पौराणिक कथाओं के मुताबिक रावण के पास भी एक धनुष था जिसका नाम पौलत्स्य था। ऐसा भी माना जाता है कि एक समय पर रावण ने भगवान शिव जी की आराधना कर उनसे पिनाक भी प्राप्त किया था, लेकिन रावण उसे धारण नहीं कर पाया था।
इसे भी पढ़ेंःभगवान श्री राम के भक्त हैं तो उनसे जुड़े इन प्रश्नों का दें उत्तर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों