Laptop Ka Full Form Kya Hai: लैपटॉप आज के समय में एक बड़ी जरूरत बन चुका है। इसका इस्तेमाल डिजिटल कामों के लिए किया जाता है। पढ़ाई, ऑफिस के काम से लेकर कॉलेज के असाइनमेंट तक सभी चीजें लैपटॉप पर तैयार हो रही हैं। जॉब करने वालों के लिए लैपटॉप सबसे जरूर उपकरण है। लगभग हर घर में एक लैपटॉप जरूर मिलेगा। मोबाइल फोन की ही तरह अब ये बहुत ही जरूरी होता जा रहा है। यह एक ऐसा पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे कैरी करना बहुत ही आसान होता है।
आज के समय में हर कोई लैपटॉप के बारे में जानता है, लेकिन क्या आप लैपटॉप की फुल फॉर्म जानते हैं? अगर दिनभर लैपटॉप पर काम करते हैं, तो आपको इसके मतलब और फुल फॉर्म के बारे में तो जरूर पता होना चाहिए। बोलचाल में और अंग्रेजी में इस डिवाइस को लैपटॉप कहा जाता है, लेकिन यह इसका पूरा नाम नहीं है। बल्कि लैपटॉप की अपनी एक फुल फॉर्म है। आइए जानें, लैपटॉप का फुल फॉर्म क्या है?
यह भी देखें- लैपटॉप से या फिर मोबाइल के स्क्रीन से पड़ता है आंखों पर अधिक असर, जानें
डेस्कटॉप कंप्यूटर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन लैपटॉप को आप कहीं भी कैरी कर सकती हैं। यही एक कारण है कि लोग डेस्कटॉप से ज्यादा लैपटॉप लेना पसंद कर रहे हैं। इसे सभी लोग लैपटॉप ही कहकर पुकारते हैं, लेकिन इसकी एक फुल फॉर्म भी है। 99% लोग लैपटॉप की फुल फॉर्म के बारे में नहीं जानते हैं।
क्या आपको लैपटॉप की फुल फॉर्म पता है? अगर नहीं पता है, तो बता दें कि लैपटॉप की फुल फॉर्म 'लाइटवेट एनालिटिकल प्लेटफॉर्म टोटल ऑप्टिमाइज्ड पावर' होती है। इसे शॉर्ट में लैपटॉप कहकर पुकारा जाता है। इसका ये नाम बहुत कम ही लोग जानते हैं। केवल स्मार्ट टेक्नीकल लोगों को ही इसकी फुल फॉर्म का पता होगा।
लैपटॉप का एक हिंदी नाम भी है। इसके बारे में भी बहुत कम लोगों को जानकारी है। जब एआई से पूछा जाता है कि लैपटॉप को शुद्ध हिंदी में क्या कहते हैं? तो जवाब मिलता है सुवाह्य संगणक। इसका मतलब होता है आसानी से कहीं भी कैरी करने वाला उपकरण। संगणक का मतलब कंप्यूटर और सुवाह्य का मतलब इजी को कैरी होता है।
यह भी देखें- लैपटॉप का करते हैं इस्तेमाल, इन शॉर्टकट्स को जरूर करें नोट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।