herzindagi
computer shortcut

लैपटॉप का करते हैं इस्तेमाल, इन शॉर्टकट्स को जरूर करें नोट

आज के समय लैपटॉप का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। कंप्यूटर व लैपटॉप पर काम करते समय अगर आप अपने समय को बचाना चाहते हैं इन शॉर्टकट को जरूर नोट करें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-19, 11:09 IST

डिजिटलाइजेशन और टेक्नोलॉजी के दौर में लैपटॉप का उपयोग काफी बढ़ गया है। फिर चाहे ऑफिस वर्क हो या कोई पढ़ाई से संबंधित काम सारा कुछ लोग लैपटॉप पर करना पसंद करते हैं। हम सभी काम को आसान बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं ताकि समय को बचाया जा सके। अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर कम समय में काम को निपटाना चाहते हैं तो इन शॉर्टकट को जरूर ध्यान रखें। ये शॉर्टकट आपके काम को कम समय में करने के साथ आपको स्मार्ट बनाते हैं। चलिए जानते हैं इन शॉर्टकट के बारे में 

Window + D

laptop shortcut keys

इस शॉर्टकट का पता होना काफी जरूरी है। अगर आपको इस तरीके के बारे में पता है तो आप एक साथ सभी विंडोज को सेकंड में बंद कर सकते हैं। आपको एक-एक करके विंडो क्लोज करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको Window + D दोनों को एक साथ क्लिक करना है। इसकी जगह आप  Window + M का भी यूज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कंप्यूटर के इन 5 शॉर्टकट Keys से घंटों का काम होगा मिनटों में

Window + alt + R

इस शॉर्टकट की हेल्प से कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको Window + alt + R तीनों को एक साथ प्रेस करें। ऐसा करते ही स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन हो जाएगी।

Ctrl key + Shift key + T letter key

laptop shortcut keys name

Ctrl key + Shift key + T letter key यह शॉर्टकट इंटरनेट ब्राउजर के लिए है। कई बार काम करते वक्त अचानक से कोई टैब बंद हो जाता है। ऐसे में इस शॉर्टकट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन तीनो कीज को एक तर दबाना है। यह शॉर्टकट गूगल क्रोम के लिए यूजफुल है।

Window + L

इस शॉर्टकट का इस्तेमाल सिक्योरिटी परपस के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। Window + L इन दोनों की को एक साथ प्रेस करने से विंडो लॉक हो जाएगी। अगर आपने लैपटॉप व कंप्यूटर पर पासवर्ड लगाया है तो इस शॉर्टकट से बंद करने पर सिस्टम,दोबारा  पासवर्ड डालने पर ओपन होगा। इस शॉर्टकट का सबसे ज्यादा फायदा उस समय होता है जब आपको ऑफिस के बीच के कहीं जाना होता है।

यह विडियो भी देखें

Ctrl+Y

कंप्यूटर पर काम करते वक्त कई बार अचानक से किया हुआ काम डिलीट हो गया है तो आप Ctrl+Y की मदद से वापस ला सकते हैं।

Ctrl+F

अगर आप वेब पेज पर किसी स्पेसिफिक वर्ड को ढूंढना चाहते हैं तो उसे स्क्रॉल करने के बजाय आप Ctrl+F का यूज कर सकती हैं। की-प्रेस करने के बाद स्क्रीन पर येलो रंग का बॉक्स ओपन होकर आएगा। वहां उस वर्ड को लिखकर सर्च कर सकते हैं।

Shift+Insert

computer shortcut keys

हम सभी अक्सर Ctrl+V का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आप इस शॉर्टकट की जगह Shift+Insert  का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी मदद से आप किसी भी टेक्स्ट को पेस्ट को कहीं पर भी पेस्ट कर सकते हैं।

Windows key + R 

इन दोनों बटनों को एक साथ दबाकर सीधे Run dialogue बॉक्स में जा सकते हैं। यहां से आप एप्लीकेशन को चला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Laptop को बंद करने के लिए आप भी कर सकती हैं इन Shortcut Key का इस्तेमाल

 इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।