इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ दिल्ली की महिलाओं को मिल सकता है समृद्धि योजना का लाभ, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली सरकार जल्दी ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समृद्धि योजना लेकर आ रही है। इसके तहत गरीब परिवार से आने वाली औरतों को यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी, जिसके अंतर्गत 2500 रुपये उनके बैंक खाते में सीधे भेजे जाएंगे। इसके लिए वे महिलाएं योग्य होंगी, जिनके पास सरकारी नौकरी, पेंशन सुविधा, बिजनेस या कोई इनकम का स्रोत नहीं हैं। इस स्कीम की घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्शन के दौरान की थी। इस योजना की पहली किस्त 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर जारी की जाएगी। आवेदन करने के लिए महिलाओं भारत सरकार की ऑफिशियल साइट https://services.india.gov.in/ पर जाना होगा। हालांकि इसके लिए महिलाओं के पास जरूरी दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम उन डॉक्यूमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं।
क्या है महिला समृद्धि योजना?
महिला समृद्धि योजना एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के तहत योग्य महिलओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायत प्रदान की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है EPF और EPS में अंतर, जानें हर महीने सैलरी कटने के बाद पैसा जाता है कहां?
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहयोग देना का वादा किया गया था। हालांकि, यह अभी तय नहीं है कि कितनी वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बता दें कि ओडिसा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में यह सीमा 2.5 लाख वार्षिक आय की है।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
- आधार कार्ड-योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है। क्योंकि, किसी भी सरकारी योजना के लिए आधार कार्ड को सबसे पहले मांगा जाता है।
- बैंक अकाउंट- महिला समृद्धि योजना के लाभ का पैसा बैंक खाते में आएगा। ऐसे में ध्यान रखें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर- महिला समृद्धि योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी अपडेट्स आपके मोबाइल नंबर पर भी मिलेगी। ऐसे में मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
- राशन कार्ड -सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड भी जरूरी होता है। हालांकि, अभी भाजपा की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड जरूरी है या नहीं है। हालांकि, आप राशन कार्ड को संभालकर रख सकते हैं।
- आय प्रमाणप पत्र- स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास आय प्रमाण पत्र भी होना जरूरी है। क्योंकि, भाजपा सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ आर्थिक आधार पर मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- बीमा सखी महिला एजेंट योजना के लिए क्या हैं जरूरी दस्तावेज और योग्यता? जानें कैसे बना सकते हैं इसमें करियर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।