आखिर क्या है STP, जो मार्केट के उतार-चढ़ाव में भी देती है ज्यादा रिटर्न?

शेयर मार्केट में इन दिनों अप्स डाउन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में कई लोग सोच में पड़ जाते हैं कि पैसे कहां लगाएं, ताकि नुकसान कम और फायदे ज्यादा हों। आमतौर पर लोग SIP में ही इंवेस्ट करते हैं, लेकिन अगर आपके पास एकमुश्त रकम हो, तो SIP हमेशा बेटर ऑप्शन नहीं होता है। ऐसे में आप STP (Systematic Transfer Plan) को बेहतरीन ऑप्शन मान सकती हैं।
ये उस समय भी काम आता है जब मार्केट डाउन होता है। इसे एक्सपीरियंस्ड इंवेस्टर्स खासतौर से पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें पैसे को धीरे-धीरे मार्केट में लगाया जाता है, जिससे नुकसान होने के चांस कम होते हैं। साथ ही लंबे ड्यूरेशन में अच्छा रिटर्न भी मिलता है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

STP क्या है?
STP (Systematic Transfer Plan) एक इंवेस्टमेंट का तरीका है जिसमें आप पहले पूरा पैसा लिक्विड/डेट फंड में लगाते हैं और फिर हर महीने फिक्स्ड रकम इक्विटी फंड में ट्रांसफर होती रहती है। यानी इसमें एक साथ पूरा पैसा मार्केट में नहीं जाता है, जिससे अगर मार्केट अचानक डाउन भी हाे जाए, तब भी नुकसान का खतरा कम रहता है। SIP से हर महीने जेब से पैसा जाता है, जबकि STP में पहले जमा पैसे में से धीरे-धीरे इक्विटी में ट्रांसफर होता है।
यह भी पढ़ें- GPS बंंद है, फिर भी Google कैसे जानता है आपकी लोकेशन? इससे बचने के तरीके जानें
STP कैसे काम करता है?
अगर आपके पास 5 लाख रुपए हैं। आप ये पूरी रकम पहले किसी डेट या लिक्विड फंड में डालती हैं। फिर तय करती हैं कि हर महीने 20,000 इक्विटी फंड में शिफ्ट होंगे। तो धीरे-धीरे मार्केट में एंट्री होगी, एक बार में नहीं। यही इसे सेफ और स्मार्ट बनाता है।
STP क्यों होता है फायदेमंद?
- पैसा इंस्टॉलमेंट में जाता है, इसलिए मार्केट के डाउन होने का असर कम पड़ता है।
- जब तक ट्रांसफर नहीं हुआ, तब तक डेट फंड से रिटर्न मिलता रहता है, जो आमतौर पर FD से थोड़ा बेहतर हो सकता है।
- हर महीने अलग NAV पर यूनिट मिलती है, इससे rupee cost averaging होती है।
- बोनस, PF, इंश्योरेंस मैच्योरिटी या बिजनेस से पैसा मिला हो, तब STP बहुत कारगर होता है।
STP के नुकसान भी जान लें
- कम ड्यूरेशन (एक साल) के लिए करने पर खास फायदा नहीं मिलता।
- अगर सही फंड नहीं चुना गया तो रिटर्न उम्मीद जैसा नहीं आएगा।
- डेट फंड से बार-बार पैसा निकलने पर शॉर्ट-टर्म टैक्स लागू हो सकता है।
यह भी पढ़ें- SIP में कमाना चाहती हैं तगड़ा मुनाफा? निवेश करने से पहले ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें
किसके लिए बेहतर है STP?
- जिनके पास एकमुश्त रकम है
- जो रिस्क कंट्रोल करना चाहते हैं
- जिन्हें मार्केट के गिरने से डर लगता है
ताे अगर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और आप नहीं जानती कि एक बार में बड़ा निवेश करना सही रहेगा या नहीं, तो STP आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे रिस्क कम होता है, रिटर्न बेहतर होने का मौका रहता है।
साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- STP क्या है, पैसा कहां जाता है?
- STP में डेट फंड से इक्विटी में जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।