herzindagi
what is the full form of msp

आखिर क्या होता है MSP जिसके लिए दिल्ली में हो रहा है प्रदर्शन? जानें इसे कैसे तय करती है सरकार

MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य वह न्यूनतम मूल्य है, जिस पर सरकार किसानों से उनकी फसल खरीदती है। फसल की बुवाई के दौरान ही इसकी कीमत तय कर दी जाती है। आइए जानते हैं सरकार इसे कैसे तय करती है।
Editorial
Updated:- 2024-02-14, 17:52 IST

किसान इन दिनों MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको देखते हुए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर को सीज कर दिया गया है। साथ ही, आने-जाने वाली हर एक गाड़ी की चेकिंग जारी है। यही नहीं, दिल्ली में धारा 144 भी लगा दिए गए हैं। कई जगहों पर तो इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, इससे पहले भी किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। पर, आपको पता है आखिर ये MSP होता क्या है और इसे सरकार कैसे तय करती है। अगर नहीं, तो चलिए यहां पूरे विस्तार से MSP के बारे में जान लेते हैं।

क्या होता है न्यूनतम समर्थन मूल्य या MSP?

what is the hindi meaning of MSP

MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य वह न्यूनतम मूल्य है, जिस पर सरकार किसानों से उनकी फसल खरीदती है। फसल की बुवाई के दौरान ही इसकी कीमत तय कर दी जाती है। बाजर में कीमत घटने या बढ़ने के बाद भी एमएसपी में कोई बदलाव नहीं किया जाता है। इसे सरल शब्दों में कहें तो मान लीजिए कि किसी फसल की MSP 30 रुपये तय की गई है और बाजार में उसकी रेट 25 रुपये हो, तब भी सरकार 30 रुपये में ही किसानों से उस फसल को खरीदेगी। 

MSP कैसे तय करती है सरकार

सरकार द्वारा MSP विभिन्न कारकों को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। इसे कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों पर तय किया जाता है। एमएसपी तय करने के लिए सरकार फसल के लिए उत्पाद की लागत, बाजार में इसकी कीमत, मांग और आपूर्ति की स्थितियां आदि को देखती हैं। इसके अलावा जिले, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्थितियों के बारे में जानने के बाद ही एमएसपी तय किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- आम लोगों के लिए बदल गए ये 10 बड़े नियम, जानें एक साल में कैसे बदला भारत

यह विडियो भी देखें

किन फसलों पर लगता है MSP?

what is Minimum Support Price

कृषि मंत्रालय खरीफ और रबी फसल सहित अन्य सीजन के कमर्शियल फसलों पर भी एसएसपी लागू करता है। वर्तमान में 23 फसलों पर एमएसपी लागू की गई है। इनमें 7 अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का, गेहूं, धान, जौ और रागी शामिल हैं। साथ ही, 5 दालें- मूंग, अरहर, चना, उड़द और मसूर के अलावा, 7 तिलहन भी आते हैं। इनमें सोयाबीन, कुसुम, तिल, सूरजमुखी, मूंगफली, तोरिया-सरसों और नाइजर बीज होती है। यही नहीं, इन फसलों की लिस्ट में 4 कमर्शियल फसलें- कपास, खोपरा, गन्ना और कच्चा जूट भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें- क्या होता है मोटा अनाज और क्यों भारत सरकार 2019 को मनाना चाहती है मोटा अनाज वर्ष 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik, Jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।